एमपी में तेज हुई चुनावी जंग, कमलनाथ पर कपिल मिश्रा के गंभीर आरोप, शिवराज ने भी ली कांग्रेस की चुटकी

Published : Aug 21, 2023, 05:05 PM IST
MP-Election-2023-preparations

सार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभियान तेज होता जा रहा है। प्रदेश में एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार होने लगी है। इसी बीच बीजेपी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभियान तेज होता जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता प्रदेश की शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी के नेता भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को कठघरे में घेरने की कोशिश में लगे हैं। प्रदेश में एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार होने लगी है। इसी बीच बीजेपी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।

कमलनाथ पर कपिल मिश्रा का आरोप

अपने करीब 11 मिनट के एक वीडियो में कपिल मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाये हैं। कपिल मिश्रा ने कमलनाथ की चक्की नाम से एक कैंपेन शुरू किया है और कई सवाल खड़े किये हैं। कपिल मिश्रा ने कहा है – कांग्रेस के जिस नेता पर परमाणु कार्यक्रमों की जानकारी लीक करने का आरोप है और जिस पर कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उस व्यक्ति को मध्य प्रदेश की जनता आखिर कैसे स्वीकार कर सकती है।

कांग्रेस पर शिवराज की चुटकी

उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर भी चुटकी ली है। शुक्रवार को भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता एक साल पहले ढिंढोरा पीट रहे थे कि वे 6 महीने पहले उम्मीदवार घोषित कर देंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने तो अपने उम्मीदवार घोषित भी कर दिए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे सेनापति अब मैदान में हैं। प्रदेश में विकास जारी है, जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है, लाडली बहना जैसी कई योजनाएं हम पहले से ही चला रहे है-ऐसे में हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान है।

20 अगस्त को अमित शाह करेंगे बैठक

इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा कि अगली 20 तारीख को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। वह सबका रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। ग्वालियर में 20 तारीख को कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इन तैयारियों को देख कांग्रेस बौखला गई है।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने ये भी दावा किया कि प्रदेश में फिर से हमारी पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनाने वाली है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हम ही 29 की 29 सीटें जीतेंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा