MP की कातिल बीवी: पहले पति का कराया 10 लाख का बीमा, फिर...मौत का राज बड़ा खतरनाक

Published : Aug 21, 2023, 04:16 PM ISTUpdated : Aug 21, 2023, 05:29 PM IST
Ashoknagar News wife killed husband with lover

सार

मध्य प्रदेश की अशोकनगर जिले में एक महिला पैसों की लालच में इतना पागल हो गई कि अपने ही पति की हत्या कर दी। मर्डर करने से पहले उसने पति की 10 लाख की बीमा पॉलिसी कराई थी, ताकि बाद में उसे इसका पैसा मिल जाए।

अशोकनगर. मध्य प्रदेश की अशोकनगर जिले में पुलिस ने 6 महीने पहले हुए एक मर्डर के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। सुहाग का कत्ल करने के बाद लाश को घर से करीब 110 किलोमीटर दूर फेंक दी थी। बीवी इतनी शातिर थी कि कत्ल करने से पहले उसने पति की 10 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी करा दी थी। ताकि मरने के बाद उसे इंश्योरेंस का पैसा मिल जाए। लेकिन अब पुलिस ने महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

अशोकनगर में मर्डर और विदिशा में लाश लगाई ठिकाने

दरअसल, यह शॉकिंग मर्डर छह महीने पहले 21 फरवरी को हुई थी। जहां 35 वर्षीय सौरभ जैन का मर्डर कर दिया था। हत्या के बाद पत्थर से सिर कुचलकर शव को अशोकनगर से 110 किलोमीटर दूर शमशाबाद के जंगलों ले जाकर फेंक दिया था। इसके बाद महिला ने पति की गायब होने की शिकायत दर्ज करा दी। लेकिन अब पुलिस ने इस केस का खुलासा कर दिया है। सिरोंज से पुलिस ने आरोपी पत्नी ऋचा जैन, प्रेमी दीपेश भार्गव और एक अन्य सहयोगी लखन को गिरफ्तार किया है।

पति की हत्या के बाद वो सिरोंज में रहने लगी थी

पुलिस जांच में सामने आया है कि पति की हत्या के बाद से ऋचा सिरोंज में रहने लगी ​थी। इसके बाद वो जुलाई में अपने 7 साल के एडमिशन के लिए पुराने स्कूल में टीसी निकलवाने के गई, इस दौरान स्कूल की टीचर ने उससे पति की मौत की वजह पूछी तो वह घबराने लगी और ठीक से वजह नहीं बता पाई। महिला टीचर को उस पर शक हुआ और उसने सौरभ के भाई को फोन लगाकर उसे बुलाया और भाई के बारे में बात की। फिर परिवार ने ऋचा को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पूछताछ के दौरान महिला के पास से कोई सबूत नहीं मिला की उसने हत्या की है तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

जानिए कातिल बीवी की पूरी कहानी

पुलिस ने सिरोंज के तीन थानों से जानकारी मांग की पिछले छह महीने में कहीं कोई अज्ञात शव मिला है। तो शमशाबाद पुलिस ने बताया कि उन्हें 21 फरवरी को एक युवक का शव मिला था। मृतक के फोटो व कपड़े के फोटो देखकर परिजनों से मृतक सौरभ के शव की पुष्टि की। मामले की जांच कर रहे अशोकनगर कोतवाली टीआई नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने केस डायरी और आरोपियों को शमशाबाद पुलिस को सौंप दिया। जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो सारा गुनाह कबूल कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ऋचा की पहचान सिरोंज के दीपेश भार्गव से फेसबुक पर साल 2022 में हुई थी। दोनों चैट करते और एक दूसरे से प्यार करने लगे। इतना ही नहीं पति को छोड़कर वो तीन महीने दीपेश के साथ रही, लेकिन बाद में पति के पास लौट आई थी। अब दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-जयपुर की मोहब्बत वाली महिला डॉक्टर: हुस्न दिखाकर IPS को फंसाया, कहती-पति को तलाक दे दिया तुम अब जाओ...

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी