Dubai में CM मोहन यादव की ताबड़तोड़ बैठकें, MP में निवेश के लिए Tatarstan-UAE से लेकर World Bank तक बड़ा प्लान

Published : Sep 08, 2026, 09:50 AM IST
mohan yadav uae tatarstan world bank

सार

दुबई AIM Congress में CM मोहन यादव ने UAE, तातारस्तान और World Bank से MP में निवेश, AI फंडिंग, व्यापार और औद्योगिक साझेदारी पर चर्चा की।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दुबई दौरा मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ाने की दिशा में कई अहम संपर्कों के साथ आगे बढ़ा। दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित AIM Congress 2026 में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कीं। इन बैठकों में मध्यप्रदेश में निवेश, व्यापारिक साझेदारी, आधुनिक तकनीक, कृषि उत्पादों के निर्यात और पर्यटन से लेकर एआई परियोजनाओं की फंडिंग तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में रूसी गणराज्य तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव, यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद ज़ैयौदी, विश्व बैंक के डिजिटल एवं एआई मामलों के वाइस प्रेसिडेंट सांगबु किम और यूएई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री एचई अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री के साथ हुई बैठकें शामिल रहीं।

AIM Congress 2026: तातारस्तान के साथ MP की रणनीतिक साझेदारी पर जोर

AIM Congress 2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रूसी गणराज्य तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक की। बातचीत का फोकस मध्यप्रदेश और तातारस्तान के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ सेक्टर आधारित रणनीतिक साझेदारी तलाशना रहा।

मुख्यमंत्री ने तातारस्तान के प्रमुख को मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश-अनुकूल नीतियों और कारोबारी संभावनाओं की जानकारी दी। इसी दौरान उन्हें आगामी Global Investors Summit 2027 (GIS 2027) में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया।

तातारस्तान की ओर से इस निमंत्रण का सकारात्मक जवाब दिया गया। रुस्तम मिन्निखानोव ने एक मजबूत निवेशक प्रतिनिधिमंडल के साथ GIS 2027 में भाग लेने और मध्यप्रदेश में निवेश की ठोस संभावनाओं को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

MP Investment: एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग से फूड प्रोसेसिंग तक साझेदारी

बैठक में दोनों पक्षों ने कई ऐसे क्षेत्रों की पहचान की, जहां मध्यप्रदेश और तातारस्तान के बीच लंबे समय की कारोबारी साझेदारी विकसित की जा सकती है। इनमें एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोकेमिकल्स, फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स, स्किल डेवलपमेंट, कृषि और इनोवेशन आधारित आधुनिक तकनीक प्रमुख रहे।

भारत और तातारस्तान के बीच आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने के लिए B2B और G2G स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। तातारस्तान की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और मध्यप्रदेश के व्यापारिक प्रतिनिधियों को “टाइम: रूस–भारत” फोरम तथा इससे जुड़ी प्रदर्शनी में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

दोनों पक्षों ने बिजनेस मिशन आयोजित करने, संयुक्त परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और काम में तेजी लाने के लिए अधिकृत नोडल अधिकारियों की नियुक्ति पर भी सहमति जताई।

UAE Investment: थानी बिन अहमद ज़ैयौदी से वन-टू-वन मीटिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद ज़ैयौदी के साथ भी वन-टू-वन बैठक की। इसमें India-UAE CEPA के तहत गैर-तेल व्यापार, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने यूएई के निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में पेश किया। उन्होंने प्रदेश की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, प्रतिस्पर्धी लागत, उपलब्ध औद्योगिक भूमि और स्थापित इंफ्रास्ट्रक्चर को राज्य की प्रमुख ताकत बताया। डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के बड़े बाजारों तक सीधी और आसान पहुंच देता है। उन्होंने राज्य की उद्योग-हितैषी नीतियों और सिंगल विंडो व्यवस्था का उल्लेख करते हुए यूएई के निवेशकों को समयबद्ध सरकारी सहयोग का भरोसा दिलाया।

Food Processing से EV तक, इन सेक्टर्स में निवेश पर हुई चर्चा

बैठक में मध्यप्रदेश में निवेश के कई संभावित क्षेत्रों पर विस्तार से विचार हुआ। इनमें फूड प्रोसेसिंग, मत्स्य पालन, रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज, फार्मास्युटिकल्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने यूएई की कंपनियों को फूड पार्क, मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर, कोल्ड चेन, ग्रीन एनर्जी तथा एक्सपोर्ट प्लेटफॉर्म विकसित करने में भागीदारी का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें

AIM Congress 2026: विश्व बैंक ने MP के AI प्रोजेक्ट्स में दिखाई फंडिंग में रुचि

GIS 2027: UAE से आएगा बड़ा निवेशक डेलिगेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. थानी बिन अहमद ज़ैयौदी को आगामी Global Investors Summit 2027 में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए यूएई के प्रमुख निवेशकों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ समिट में शामिल होने का आश्वासन दिया।

निवेश प्रस्तावों को सिर्फ बातचीत तक सीमित रखने के बजाय उन्हें जमीन पर उतारने के लिए दोनों पक्षों ने 5 से 10 क्रियान्वयन-तैयार परियोजनाओं की पहचान करने पर सहमति जताई। इसके लिए ‘मध्यप्रदेश-यूएई इन्वेस्टमेंट राउंड टेबल’ आयोजित किया जाएगा और चयनित परियोजनाओं के लिए समर्पित नोडल अधिकारियों की नियुक्ति होगी। इन परियोजनाओं की पहली प्रगति समीक्षा तीन महीने के भीतर किए जाने की योजना है।

World Bank: MP की AI Projects के लिए Funding पर बातचीत

AIM Congress 2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व बैंक के डिजिटल एवं एआई मामलों के वाइस प्रेसिडेंट सांगबु किम और उनकी टीम से भी मुलाकात की। बैठक में मध्यप्रदेश में डिजिटल और तकनीकी विस्तार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की नीतियों के तहत चल रही Artificial Intelligence और Digital Governance Projects में फंडिंग और वित्तीय सहयोग की संभावनाओं में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उभरती तकनीकों, नवाचार और निवेश के लिए तैयार किए जा रहे माहौल की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास में वैश्विक संस्थाओं के साथ साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।

Dubai Investment: होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी निवेश की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूएई के कैबिनेट सदस्य और अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री एचई अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री से भी दुबई स्थित अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्रालय में मुलाकात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने उन्हें मध्यप्रदेश में होने वाली आगामी Global Investors Summit में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यूएई मंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए होटल और हॉस्पिटैलिटी निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दुबई से एक विशेष निवेश प्रतिनिधिमंडल जल्द मध्यप्रदेश भेजने का भरोसा दिया।

MP में Mining, Textile और Tourism पर भी UAE की नजर

दोनों पक्षों की बातचीत में माइनिंग, टेक्सटाइल, फॉरेस्ट और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की पारदर्शी नीतियों, भूमि स्वामित्व से जुड़े नियमों, श्रम सुधारों और विदेशी निवेशकों के लिए उपलब्ध सुरक्षा तंत्र की जानकारी दी। उन्होंने राज्य में पहले से काम कर रही यूएई की कंपनियों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए नए निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की नई एविएशन पॉलिसी के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी भी दी। एचई अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री, जो यूएई की General Civil Aviation Authority के चेयरमैन भी हैं, ने मध्यप्रदेश और यूएई के बीच एविएशन ऑपरेशन्स के विस्तार में सहयोग का भरोसा दिलाया। इससे पर्यटन के साथ कार्गो और व्यापारिक आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें

MP Investment News: तातारस्तान और UAE को साध रहे CM मोहन यादव, GIS पर बड़ा दांव

Hatta Economic Zone: MP में आधुनिक इंडस्ट्रियल क्लस्टर के लिए UAE मॉडल

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूएई के Hatta Economic Zone Development Project और विशेष औद्योगिक पार्कों के विकास मॉडल को समझने में भी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश भी आधुनिक औद्योगिक क्लस्टर और विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में यूएई के अनुभवों से प्रदेश को नई परियोजनाओं के विकास में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, Dubai Future Foundation के मॉडल पर भी चर्चा हुई। एचई अल मर्री ने मध्यप्रदेश में इसी तरह के नवाचार और भविष्योन्मुखी फाउंडेशन विकसित करने के लिए तकनीकी और रणनीतिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mohan Yadav in Dubai: MP के किसानों को मिलेगा ग्लोबल बाजार? लूलू ग्रुप के साथ CM मोहन यादव की बड़ी बैठक
Invest MP: दुबई में गूंजा मध्यप्रदेश, CM मोहन यादव ने कहा- 'बेझिझक करें निवेश'