स्विटजरलैंड का दूल्हा और जर्मनी की दुल्हन ने MP के शिवपुरी में लिए 7 फेरे

Published : Jul 22, 2024, 08:04 AM ISTUpdated : Jul 22, 2024, 09:32 AM IST
Shivpuri love marriage

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में विदेशी महिला पुरुष ने हिंदू ​रीति​ रिवाज से शादी कर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। उनकी शादी में विदेशी से अधिक भारतीय परिवार शामिल हुए।

शिवपुरी. एमपी के शिवपुरी में रविवार को जर्मनी की दुल्हन उलरिके और स्विटरजरलैंड के दूल्हे मार्टिन ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। भारत में आकर विदेशी महिला पुरुष का शादी करना चर्चा का विषय बन हुआ है। दरअसल, मार्टिन यहां एक अध्यात्मिक गुरु से जुड़े हैं। इसी के चलते उन्होंने यहां शादी की, ताकि अपने गुरु का आशीर्वाद भी उन्हें मिले।

जानिये कौन है दूल्हा-दुल्हन

शिवपुरी में शादी करने वाले 45 वर्षीय दूल्हे का नाम मार्टिन है। वो स्विटजरलैंड के ज्यूरिख का रहने वाला है। मार्टिन एक लीगल आडिट कंपनी में अफसर है। वहीं 48 साल की दुल्हन उ​लरिके जर्मनी का घर म्यूनिख में है और वो एक नर्स है। इन दोनों की पहली मुलाकात स्पेन में हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के इतने नजदीक आ गए कि उन्होंने शादी करने का मन बना लिया। मार्टिन का मध्य प्रदेश के एक गुरु के यहां आना-जाना रहता था और वो उन्हें अपना गुरु भी मानता है। इस कारण उसने गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए शिवपुरी में शादी की।

जानें कौन हैं मार्टिन के गुरु

स्विटजरलैंड के मार्टिन के अध्यात्मिक गुरु का नाम डॉ रघुवीर प्रसाद है। वे शक्तिपात के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि मार्टिन भी योग गुरु है। दोनों भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने मुझे गुरु माना और हिंदू रीति रिवाज से शादी की। मार्टिन गुरु से सोशल साइट्स के माध्यम से जुड़े थे। वे लगातार पांच सालों से गुरु के सम्पर्क में है। वे इस बार गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु का आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड को भी यहीं बुला लिया और दोनों ने शादी भी शिवपुरी में बड़े धूमधाम से की। जिसमें कई भारतीय परिवार और गुरु के भक्त शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : खरगोन में चॉकलेट के अंदर से निकले 4 दांत, ​​बर्थडे में मिली टॉफी खा रही थी मैडम

दुल्हन भी गुरु से जुड़ी

इस शादी को लेकर जर्मनी की दुल्हन उलरिके ने बताया कि वह भी सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुजी से जुड़ी थी। उन्होंने कहा कि मैं गुरुजी के प्रवचन से प्रभावित हुई। मेरी भारतीय संस्कृति में रूचि बढ़ी, इसके बाद स्पेन में मार्टिन से मुलाकात हुई थी। हम दोनों में आपस में बातें होने लगी। इसी बीच एक दूसरे से प्यार हो गया। अब शादी की है।

यह भी पढ़ें :  रीवा में दबंगों ने 2 महिलाओं को जिंदा गाड़ा, प्यास से तड़पती रही, नहीं दिया पानी

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Cabinet Decision: मोहन यादव सरकार ने किसान कल्याण वर्ष में 10500 करोड़ की 5 योजनाओं को 2031 तक दी मंजूरी
गिद्ध संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मिसाल! CM मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को नई जिंदगी दी