कर्नल सोफिया पर दिए बयान पर विजय शाह की लगी क्लास! हवाई चप्पल में पहुंचे दफ्तर और...

कर्नल सोफिया पर दिए बयान पर विजय शाह की लगी क्लास! हवाई चप्पल में पहुंचे दफ्तर और...

Gaurav Shukla   | ANI
Published : May 14, 2025, 01:27 PM IST

मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया पर दिए बयान पर बवाल, जेपी नड्डा ने रिपोर्ट मांगी।  इसके बाद हवाई चप्पल में पार्टी कार्यालय पहुंचे विजय शाह ने माफ़ी मांगी। उन्होंने बयान में यह भी कहा कि अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो वह माफी मांगते हैं। 

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह का एक बयान उनके लिए आफत बन गया है। यह बयान उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिया था। उनके इस बयान का संज्ञान राष्ट्रीय नेतृत्व ने लिया और जेपी नड्डा ने इसको लेकर मध्य प्रदेश संगठन से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद नाराज आलाकमान ने आनन-फानन में विजय शाह को प्रदेश मुख्यालय तलब किया। जब प्रदेश संगठन महामंत्री ने विजय शाह को मिलने बुलाया तो वह हवाई चप्पल के ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि विजय शाह ने अपने बयान पर माफी मांगी है और संगठन महामंत्री को आश्वासन दिया है कि वह आगे से ऐसा नहीं करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मिले। दोनों ही जगहों पर उन्होंने बयान को लेकर सफाई दी। ज्ञात हो कि विजय शाह सोमवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहीं पर उन्होंने कर्नल सोफिया को लेकर बयान दिया था। 
 

MP Karwa Chauth Moonrise Time: मध्य प्रदेश में करवा चौथ पर चांद निकलने का समय जानें
03:02Chhindwara Shadi Video: अपनी ही शादी में खड़ा रह गया दूल्हा, दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी वरमाला
03:17Indore Fire News: EV Car Blast में खत्म 7 लोगों की एक साथ जलीं चिताएं
05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
Read more