
Chhindwara Shadi Video: अपनी ही शादी में खड़ा रह गया दूल्हा, दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी वरमाला
छिंदवाड़ा में शादी के दौरान दुल्हन स्टेज से कूदकर प्रेमी को जयमाला पहना दी। हंगामे के बाद दोनों की पिटाई हुई, दूल्हे ने शादी ठुकराई और बारात लौट गई। मामला थाने पहुंचा।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब दुल्हन ने अचानक स्टेज से कूदकर अपने प्रेमी के पास पहुंचकर उसे जयमाला पहना दी और उससे लिपट गई। 27-28 अप्रैल की रात हुई इस घटना से पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने दुल्हन और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से नाराज दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। मामले को लेकर उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, वहीं बताया जा रहा है कि युवती का अपने प्रेमी के साथ लंबे समय से संबंध था।