MP News: CM डॉ. मोहन यादव नीति आयोग की शासी परिषद की 9वीं बैठक में हुए शामिल

Published : Jul 29, 2024, 01:10 PM IST
Mohan-Yadav-at-niti-aayog-meeting

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की 9वीं बैठक में शामिल हुए। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 'विकसित भारत@2047' थीम पर विस्तृत चर्चा हुई।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 27 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 9वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। म.प्र. की मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल, पदेन एवं आमंत्रित सदस्य केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे।

 

 

शासी परिषद की इस वर्ष की बैठक की थीम ‘विकसित भारत@2047’ थी, जिसमें वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्यों की भूमिका और योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई। भारत को वर्ष 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच ‘टीम इंडिया’ के रूप में सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जाने की रूपरेखा तैयार करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Cabinet Decision: दमोह-कटनी 4 लेन से अग्निवीरों को आरक्षण तक, 24500 करोड़ की योजनाओं पर लगी मुहर
UNESCO Tentative List: बाघ गुफा से उदयगिरि तक, MP की 4 धरोहरों को बड़ी पहचान, CM मोहन यादव ने जताया गर्व