MP : 6 बार के विधायक रामनिवास रावत को 15 मिनट में लेनी पड़ी दो बार शपथ

Published : Jul 08, 2024, 03:42 PM ISTUpdated : Jul 08, 2024, 04:17 PM IST
MLA RaManiwas Rawat

सार

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव के मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान सोमवार को गजब हो गया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत ने महज 15 मिनट में दो बार शपथ ली।

भोपाल. कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए 6 बार के विधायक राम निवास रावत को सोमवार को छोटी सी गलती की वजह से दो बार शपथ लेनी पड़ी। दरअसल एमपी सीएम डॉ मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। जिसमें कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने की बजाय रामनिवास रावत ने राज्य मंत्री की शपथ ले ली थी। इसके बाद जब अफसरों को इस चूक का पता चला तो उन्हें राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने दोबारा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

6 बार के विधायक रामनिवास रावत

आपको बतादें कि मोहन यादव की कैबिनेट में एमपी के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत को शामिल किया है। वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सोमवार को उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

दरअसल राजभवन में सोमवार सुबह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें सिर्फ राम निवास रावत को शपथ दिलाई जानी थी। राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा उन्हें शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान रामनिवास रावत से एक चूक हो गई, उन्हें शपथ के दौरान कहना था राज्य के मंत्री के तौर पर मगर उन्होंने कहा राज्य मंत्री के तौर पर। इसके बाद जब ये चूक पकड़ी गई तो तुरंत दोबारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रामनिवास रावत को दोबारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सीएम डॉ मोहन रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई मंत्री मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : IIT और JEE करने MP के स्टूडेंट्स ने बनाया ये कैसा प्लान, CCTV फुटेज देखकर उड़ गए होश

ओबीसी नेता गोल्ड मे​डलिस्ट

मोहन यादव कैबिनेट में मंत्री बने ओबीसी नेता पढ़ने लिखने में काफी होशियार थे। वे करीब 37 साल तक कांग्रेस में रहे। इसके बाद उन्होंने करीब 2 माह पहले ही भाजपा ज्वाइन की है। वे दिग्विजय सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1986 में की थी। उन्होंने इतिहास और एलएलबी में मास्टर की डिग्री हासिल की है। वे दोनों में ही गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : UP में पीएम आवास की पहली किश्त मिलते ही प्रेमी के साथ भाग गई 11 बीवियां

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ग्वालियर : कांस्टेबल ड्यूटी से लौटा और लगा ली फांसी, दर्दनाक था बेडरूम का दृश्य
हरियाणा में कोहरे का कहर: रेवाड़ी के हाइवे पर भिड़ीं बसें, मची-चीख पुकार