उत्तरप्रदेश में पीएम आवास योजना की पहली किश्त जारी करते ही कई महिलाएं बेवफा हो गई है। वे अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई हैं। ऐसे में अब उनके पति सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि अब दूसरी किश्त जारी मत करना। आईये जाने हैं क्या है मामला।

महाराजगंज. यूपी के महाराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक के अलग अलग गांवों में रहने वाली 11 महिलाएं अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। एक साथ इतनी संख्या में एक ही जिले की महिलाएं प्रेमियों के साथ भागने की घटना से हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि ऐसा तब हुआ है। जब उनके खातों में पीएम आवास योजना की पहली किश्त के रूप मे 40 हजार रुपए आए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है पूरा मामला

दरअसल सरकार की योजना के अनुसार शहरी क्षेत्र में रहने वाले उन परिवारों को सरकार घर बनाने के लिए पैसा देती है। जिनके पास खुद का घर नहीं होता है। चूंकि इस योजना के तहत पैसा सिर्फ महिलाओं को उनके बैंक खाते में मिलता है। इस कारण जैसे ही सरकार ने उनके खाते में राशि डाली, वे अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस बात की जानकारी लगते ही इन महिलाओं के पति पुलिस में शिकायत करने के साथ ही संबंधित विभाग में पहुंचे और दूसरी किश्त जारी नहीं करने की गुहार लगाई। इस योजना के तहत निचलौल ब्लॉक में 2350 महिलाओं को लाभ देने के लिए चिन्हित किया गया था। इन सभी के खातों में पीएम आवास की पहली किश्त भेजी गई थी।

यह भी पढ़ें : बाबा बागेश्वर धाम को भक्त ने गिफ्ट किया हेलमेट, वजह जानकर हैरान रह गए पं. धीरेंद्र शास्त्री

विभाग ने शुरू किया पैसा वसूलना

इस योजना के तहत ​लाभार्थी को सिर्फ घर बनाने के लिए पैसा दिया जाता है। अगर वह घर नहीं बना रहा है और उस राशि का उपयोग अन्य कार्यों में कर रहा है। तो शासन को अधिकार है कि वह लाभार्थी से किश्त की राशि वसूल सकता है। इसी वजह से जिन लोगों ने घर नहीं बनाया है और जिनकी शिकायत मिली है कि उनकी पत्नियां भाग गई है। शासन उनसे किश्त की राशि वसूलने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें : कार के अंदर से आ रही थी अजीब आवाज, बोनट खोलते ही कांप गया कोटा का युवक