CM मोहन यादव ने सी.पी. राधाकृष्णन को देश के 15वें उप राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

Published : Sep 09, 2025, 09:49 PM IST
mohan-yadav-congratulate-cp-krishnan

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता और NDA उम्मीदवार श्री सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के 15वें उप राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन का अनुभव और मार्गदर्शन राष्ट्र की प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा।

मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता और NDA उम्मीदवार श्री सी.पी. राधाकृष्णन को देश के 15वें वाईस प्रेसिडेंट चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री राधाकृष्णन का पूरा जीवन जनकल्याण और समाज सेवा को समर्पित रहा है। निश्चित रूप से वे अपने अनुभव और कार्यशैली से उप राष्ट्रपति पद की गरिमा और प्रतिष्ठा को और बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आज राष्ट्र लगातार प्रगति और विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। अब नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का मार्गदर्शन भी देश को नई दिशा देगा और राष्ट्र को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंत में कहा कि वे मध्यप्रदेश की पूरी 9 करोड़ जनता की ओर से श्री राधाकृष्णन को शुभकामनाएं और सफलता के लिए मंगलकामनाएं देते हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP में शहर से गांव तक बस सफर होगा आसान, 2031 तक चलेंगी 15 हजार से ज्यादा बसें
करवा चौथ के दिन MP से दर्दनाक खबर: 2 शादीशुदा बहनों और 4 बच्चों की मौत, वजह था प्रेम...