MP CM Mohan Yadav Datia Visit: 62 करोड़ के विकास कार्य, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात

Published : Mar 24, 2026, 05:56 PM IST
MP CM Mohan Yadav Datia Visit

सार

Mohan Yadav Datia Bhander Development Projects: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दतिया के भांडेर में 62.23 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। किसान सम्मेलन में योजनाओं का लाभ वितरित किया और किसानों, शिक्षा व डेयरी को बढ़ावा देने की घोषणा की। जानिए पूरी डिटेल।

MP CM Mohan Yadav Datia Visit News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 मार्च को दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र में विकास की कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने 62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिया। इस दौरान उन्होंने कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन के तहत आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन से हुई।

किसान सम्मेलन में सरकार की योजनाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को काम करते देख उन्हें खुशी मिलती है। उन्होंने किसान और जवान दोनों को देश का आधार बताया। उन्होंने कहा कि आज खेती में कई चुनौतियां हैं, लेकिन सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। सीएम ने सांदीपनि विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यहां बच्चों को बेहतर शिक्षा, यूनिफॉर्म और पढ़ाई का अच्छा माहौल मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार मेधावी छात्रों को स्कूटी और लैपटॉप दे रही है। साथ ही आने वाले समय में बच्चों को “यशोदा योजना” के तहत दूध भी दिया जाएगा।

कांग्रेस पर निशाना, पुराने दौर को बताया कमजोर

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासनकाल में बच्चों को टाट-पट्टी लेकर स्कूल जाना पड़ता था और कई जगह पेड़ के नीचे पढ़ाई होती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले सिंचाई का रकबा बहुत कम था, लेकिन अब सरकार ने इसे काफी बढ़ाया है और प्रदेश में खेती का विस्तार हुआ है।

डेयरी और खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

सीएम ने कहा कि सरकार डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि यदि कोई किसान 25 गायों के साथ डेयरी खोलता है और 40 लाख रुपये निवेश करता है, तो सरकार 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे नरवाई न जलाएं और भूसे को गौशाला में दें, जिसके बदले सरकार भुगतान भी करेगी।

केन-बेतवा परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र में खेती की स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी। इससे पलायन रुकेगा और लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में लोगों को अवसर दे रही है, चाहे वह मछली पालन हो, बागवानी हो या व्यापार।

बिजली, सड़क और पानी पर सरकार का फोकस

सीएम ने कहा कि अब गांवों और खेतों में बिजली की उपलब्धता बेहतर हुई है। उन्होंने भविष्य में दिन में भी खेतों के लिए बिजली देने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार हर संभव तरीके से किसानों की मदद करने के लिए तैयार है।

गेहूं के दाम और किसानों को समर्थन

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले गेहूं का भाव बहुत कम था, लेकिन अब सरकार किसानों को बेहतर कीमत दे रही है। उन्होंने कहा कि अब गेहूं 2625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा जाएगा।

भांडेर में हुए प्रमुख विकास कार्य

सीएम ने दतिया और भांडेर में कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया, जिनमें शामिल हैं-

  • पीजी कॉलेज दतिया में विज्ञान संकाय भवन और कैंटीन
  • माता रतनगढ़ योजना के तहत यात्री निवास
  • पुलिस लाइन में निरीक्षक कार्यालय
  • 33/11 केवी उपकेंद्र और पावर ट्रांसफार्मर
  • सांदीपनि स्कूल, ततारपुर स्टेडियम और विश्राम गृह
  • छात्रावास निर्माण (बालक एवं बालिका)

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Today Weather: दिल्ली-NCR से यूपी, एमपी तक मौसम का हाल, जानिए कहां साफ रहेगा आसमान और कहां बारिश
MP Cabinet Decisions: 6940 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, कर्मचारियों का DA बढ़ा