
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन लिया और मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए PM मोदी को न्योता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए तैयार किए जा रहे अनुकूल माहौल, औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसरों से जुड़े प्रयासों की जानकारी भी दी।
‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ पर भी चर्चा
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के बारे में भी प्रधानमंत्री को बताया। उन्होंने प्रदेश में इस सेवा के जरिए आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
‘सेवा संकल्प अभियान’ की गतिविधियों की जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रदेशभर में अलग-अलग गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अभियान के जरिए जनभागीदारी, सेवा और जनकल्याण से जुड़े आयोजनों की जानकारी भी प्रधानमंत्री के साथ साझा की। मुलाकात में मध्यप्रदेश के विकास, निवेश और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।