बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ 2028 पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा: मोहन यादव

Published : Aug 27, 2025, 09:32 PM IST
MP CM Mohan Yadav

सार

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में मिट्टी गणेश प्रतिमा वितरण कार्यक्रम में कहा कि सिंहस्थ-2028 बाबा महाकाल की कृपा से रिकॉर्ड बनाएगा। उज्जैन में पर्यटन और विकास को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही शहर में नई परियोजनाएं शुरू होंगी। 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उज्जैन में मिट्टी गणेश प्रतिमा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से इस बार उज्जैन में सिंहस्थ-2028 पिछले सभी रिर्काड तोड़ेगा। उज्जैन में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उज्जैन के विकास में किसी प्रकार कि कमी नहीं आने दी जाएगी।

सीएम मोहन यादव प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक मंगलकामना दी। प्रतिमा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान श्रीगणेश की पूजा की। सीएम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्रीगणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है। रिद्ध‍ि सिद्धि दाता शुभ कार्य को सफल बनाते हैं। इसलिए हर मंगल कार्य के आरंभ में श्रीगणेश की वंदना अनिवार्य समझी गई है। हमारी प्रकृति का यही संदेश है कि घर-घर में मिट्टी के श्रीगणेश हो।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में स्वदेशी के वातावरण के साथ मिट्टी के गणेश के वितरण का उत्सव मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए आनंद का उत्सव है। भगवान की कृपा से देश के विकास के साथ प्रदेश का विकास हो रहा है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। उज्जैन शहर को सुंदर बनाया जा रहा है। यहां सड़क निर्माण, चौड़ीकरण आदि कार्यों के साथ जल्द ही फ्लाईओवर निर्माण किया जाएगा। पीथमपुर-इंदौर-उज्जैन त‍क मेट्रो ट्रेन भी चलेगी। गोपाल मंदिर चौक का शीघ्र विस्तारीकरण किया जाएगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Indigo Flight: भोपाल में फंसी दुल्हन तो दिल्ली में दूल्हा, फिर कैसे हुई शादी?
MP : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दुल्हन के लौटने से पहले आंगन में थीं लाशें