मासूम पर वहशी हमला! 16 साल के लड़के का रोंगटे खड़े कर देने वाला कारनामा, 5 साल की बच्ची को नोचा, दांतों से1 काटा, और...

Published : Feb 23, 2025, 03:27 PM IST
5 year old girl raped

सार

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी 16 वर्षीय किशोर गिरफ्तार। बच्ची की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी। जानें पूरी खबर।

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर ने दरिंदगी की। आरोपी ने बच्ची को नोंचा, दांतों से काटा और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

मासूम बच्ची को लहूलुहान हालत में पाया गया

घटना शनिवार दोपहर की है, जब बच्ची अचानक घर से लापता हो गई। परिवार ने जब तलाश शुरू की, तो वह पड़ोस में एक सुनसान घर में खून से लथपथ और बेहोश मिली। बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और उसे कई जगह दांतों से काटा गया था।

आरोपी ने शराब के नशे में दिया घटना को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि 16 वर्षीय आरोपी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आया था। शादी के बाद उसने शराब पी और जब गांव के लोग बारात के स्वागत में व्यस्त थे, तब उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें… दुर्घटना या साजिश?: जहर, टक्कर और मौत! एक जिंदगी के बदले तीन मौतें, क्या है पीछे का सच?

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बच्ची की हालत नाजुक

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

न्याय की मांग, अपराधी को कड़ी सजा देने की अपील

इस घिनौनी वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। गांववालों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स बच्ची की निगरानी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें… Global Investors Summit 2025: 20 लाख करोड़ का लक्ष्य! क्या MP बनेगा भारत का नया सिलिकॉन वैली?

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गिद्ध संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मिसाल! CM मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को नई जिंदगी दी
Krishak Kalyan Varsh 2026: डॉ मोहन यादव की सरसों, उड़द बोनस और MSP पर बड़ी घोषणाएं