Shocking Crime: पति ने 50 हजार में पत्नी को बेचा, खरीदने वाला दोस्त था

Published : Jun 24, 2025, 07:46 AM ISTUpdated : Jun 24, 2025, 09:17 AM IST
husband sold wife for money in Dhar MP

सार

Dhar rape case: पति ने कर्ज चुकाने के नाम पर पत्नी को 50 हजार में अपने दोस्त को बेच दिया। दोस्त ने किया बार-बार रेप, पति कराता रहा वेश्यावृत्ति। महिला ने FIR कर पति को भेजा सलाखों के पीछे, दोस्त अब भी फरार। जानिए पूरी हैरान कर देने वाली कहानी…

Husband sold wife for money: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक महिला ने बेहद चौंकाने वाला और झकझोर देने वाला आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने 50 हजार रुपये में उसे अपने दोस्त को बेच दिया। दोस्त ने उसके साथ कई बार रेप किया और पति बार-बार उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दोस्त अभी फरार बताया जा रहा है।

शादी के बाद खुली असलियत, पति था जुआरी और कर्जदार

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी साल 2021 में हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही पता चला कि उसका पति जुआ खेलता है और उस पर करीब 8 लाख रुपये का भारी कर्ज हो चुका है। इस कर्ज को चुकाने के लिए वह पहले उसके गहनों को गिरवी रखने लगा, फिर धीरे-धीरे उस पर अपने दोस्तों से पैसे लेने का दबाव बनाने लगा। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया और धमकी देने लगा कि अगर वह नहीं मानी तो उसकी बेटी की जान ले लेगा।

दोस्त अभिमन्यु को बेचा, दिल्ली ले जाकर छोड़ा, कई बार हुआ दुष्कर्म

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति अपने दोस्त अभिमन्यु, जो गुड़गांव (हरियाणा) में रहता है, से भी कर्ज लेता था। एक दिन पति ने कहा कि "कर्ज चुकाने के लिए तुम्हें अभिमन्यु के साथ रहना होगा।" जब महिला ने मना किया, तो पति ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे दिल्ली ले गया और सीधे अभिमन्यु के घर छोड़ आया। अभिमन्यु ने महिला के साथ कई बार रेप किया और यह भी कहा कि उसने उसे 50 हजार रुपये में खरीदा है।

इंदौर लाकर भी नहीं छोड़ा पीछा, फिर से भेजा दोस्त के पास

कुछ दिन बाद अभिमन्यु ने महिला को वापस इंदौर भेजा, लेकिन पति ने फिर से उसे अभिमन्यु के पास जाने को कहा। महिला ने मना किया तो वह उसे धमकाने लगा और दोबारा दिल्ली भेजने का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने बताया कि पिछले एक साल से वह इंदौर के एक फ्लैट में रह रही थी, जहां पति उसे बार-बार अजनबियों से संबंध बनाने को मजबूर करता था। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से भी संबंध बनाने का दबाव डाला गया। जब उसने विरोध किया, तो बुरी तरह पीटा गया।

भाई से फोन पर बताई सच्चाई, FIR की बात सुनते ही पति भागा

जब महिला ने यह बात अपने भाई को बताई, तो भाई ने इंदौर पहुंचकर पति से इसका विरोध जताया। इसके बाद पति ने माफी मांगी। लेकिन 6 दिन पहले फिर से उसने महिला को अभिमन्यु के पास भेजने की बात कही। इस बार महिला ने विरोध के साथ पुलिस में शिकायत और FIR दर्ज कराने की बात कही, तो पति अपना सामान लेकर गांव भाग गया। इसके बाद महिला ने हिम्मत कर कानवन थाने पहुंचकर पति और उसके दोस्त पर बलात्कार, प्रताड़ना और वेश्यावृत्ति कराने का केस दर्ज करवाया।

पुलिस का ऐक्शन, आरोपी पति गिरफ्तार

धार के एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 370, 498A, 506, 34 और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोस्त अभिमन्यु की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये मामला क्यों है गंभीर?

पुलिस का कहना है कि यह केस न सिर्फ एक महिला की व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और घरेलू शोषण की एक भयावह तस्वीर भी पेश करता है। महिला ने हिम्मत दिखाई और FIR दर्ज कराई, जिससे यह उम्मीद की जा सकती है कि उसे न्याय मिलेगा और दोषियों को सजा दिलाने में पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP: पहली बार विधायक से मंत्री प्रतिमा बागरी कौन?, भाई की वजह से खतरे में कुर्सी?
MP : बीच जंगल में चलती बस में कराई महिला की डिलेवरी? यात्रियों के उड़ गए होश