मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2025: जुबिन नौटियाल की आवाज़ में गूंजेगा ‘रोजगार का उत्सव’

Published : Oct 14, 2025, 10:32 AM IST
mp foundation day 2025 udyog rozgar varsh theme

सार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2025 इस बार उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रमों में आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के नवाचारों को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति।

मध्यप्रदेश अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है और इस बार का उत्सव कुछ खास होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि इस वर्ष 1 नवंबर को मनाया जाने वाला मध्यप्रदेश स्थापना दिवस “उद्योग और रोजगार वर्ष” की थीम पर आयोजित किया जाए। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने में हुई प्रगति और नवाचारों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार स्थापना दिवस को राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल के साथ-साथ सभी संभागीय और जिला मुख्यालयों पर भव्य आयोजन होंगे। कार्यक्रमों में कौशल उन्नयन, तकनीकी शिक्षा, उद्यमशीलता विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाले उपक्रमों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

राजधानी भोपाल में होंगे मुख्य कार्यक्रम, जुबिन नौटियाल करेंगे प्रस्तुति

बैठक में बताया गया कि भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में प्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल अपनी प्रस्तुति देंगे। वे श्रीकृष्ण के भक्ति पदों से शुरुआत करेंगे और इसके बाद “विरासत से विकास” थीम पर आधारित ड्रोन शो और आतिशबाजी भी होगी। इसके अलावा 2 और 3 नवंबर को लाल परेड ग्राउंड में महानाट्य “सम्राट विक्रमादित्य” का मंचन होगा तथा सुगम संगीत की विशेष प्रस्तुतियां भी होंगी।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नेहा सिंह राठौर की याचिका, अब कभी भी हो सकती गिरफ्तारी!

उद्योग और अर्थव्यवस्था की उपलब्धियों का होगा प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि स्थापना दिवस समारोहों में राज्य की औद्योगिक प्रगति, अर्थव्यवस्था की उपलब्धियां और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी शामिल किया जाए। जिलों में उद्योगपतियों, स्व-सहायता समूहों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा किए गए नवाचारों और रोजगार-सृजन से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। किसानों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा।

सांस्कृतिक और पारंपरिक प्रदर्शनियां भी होंगी आकर्षण का केंद्र

राजधानी और सभी जिला मुख्यालयों पर जननायकों के जीवन और योगदान पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके साथ ही “एक जिला-एक उत्पाद”, “सम्राट विक्रमादित्य और अयोध्या”, “भारतीय ऋषि परम्परा”, “बावड़ियां और विरासत से विकास” जैसे विषयों पर भी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 1 से 3 नवंबर तक वन मेला, ड्रोन टेक वर्कशॉप, पारंपरिक कला प्रदर्शनी और देशज व्यंजनों का मेला भी इस उत्सव का हिस्सा होंगे, जो प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “मध्यप्रदेश के विकास की यात्रा केवल सरकारी योजनाओं की नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों की सामूहिक मेहनत की कहानी है। उद्योग, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में हम जिस तरह आगे बढ़ रहे हैं, उसी को इस स्थापना दिवस पर गर्व से प्रदर्शित किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 21 अक्टूबर को गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM Mohan Yadav in Haridwar: हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव संग मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश
MP के सागर में भयानक हादसाः स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्टाफ नर्स दीपशिखा चाधर का मर्डर