MP में ऐसा क्या हुआ जो कलेक्टर ने दी-घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी

Published : Aug 26, 2024, 10:16 AM ISTUpdated : Aug 26, 2024, 01:24 PM IST
MP barish

सार

मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं और डैम लबालब भर चुके हैं। पानी का स्तर बढ़ने से प्रशासन ने लोगों को बेवजह घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी दी है।

मंदसौर. मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी नाले उफान पर हैं। पुल पुलियाओं से पानी बह रहा है। ऐसे में किसी प्रकार का हादसा नहीं हो जाए। इस कारण एमपी की मंदसौर कलेक्टर ने जनता को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने अपील की है कि मंदसौर एवं आसपास के जिलों में निरंतर वर्षा हो रही है। आगामी दिनों में भी अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। इसलिए अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले, पुल-पुलिया को पार नहीं करें।

 

 

 

लबालब हुए सभी डेम

आपको बतादें कि पिछले तीन चार दिनों से हो रही जोरदार बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतर डेम फुल हो चुके हैं। उनमें पानी की अधिक आवक होने के कारण डेम के गेट भी खोले जा रहे हैं। जिससे निचली बस्तियों और डूब क्षेत्र में भी जल भराव हो रहा है। इसी के चलते प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थाना पर जाने के साथ ही बेवजह घर से बाहर निकलने से मना किया है।

7 संभागों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित 7 संभागों में रेड अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है यहां सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश होने के कारण निचले इलाकों में जल भराव हो रहा है। नदी, तालाब और डेमों में बाढ़ आ रही है। अत्यधिक बारिश के कारण लोगों को ठंड लगने लगी है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में हवा का चक्रवात बना है। जिसके कारण पानी गिरने के बाद हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार एमपी के झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, मउगंज, सीधी, पन्ना, छतरपुर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ अन्य जिलों में भी बदलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश होगी।

यह भी पढ़ें : सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे पंडितजी, बोले-साहब मेरा इलाज कर दो

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!