अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हुए MP के दो खिलाड़ी, CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

Published : Jan 22, 2025, 10:24 AM IST
Mohan-Yadav-congratulate-Paralympic-players-Rubina-and-Kapil-on-being-honored-with-Arjun-Award-2024

सार

मध्यप्रदेश के पैरा शूटर रुबीना फ्रांसिस और जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को अर्जुन अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पैरा शूटर खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस एवं जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को देश के प्रतिष्ठित "अर्जुन अवॉर्ड 2024" से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में जबलपुर की पैरालंपिक खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस और सीहोर के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश और देशवासी गौरवान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रदेश के खिलाड़ियों को इसी तरह प्रदर्शन तथा प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रार्थना की है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

EGovernance Award 2026: मध्यप्रदेश ने मारी बाजी, एक साथ जीते 2 राष्ट्रीय पुरस्कार
India-LAC Forum: इंदौर में जुटेंगे 15 देशों के राजदूत, विदेशी निवेशकों को लुभाने की बड़ी तैयारी