खजुराहो में PM मोदी ने रचा इतिहास, बुंदेलखंड की बदलेगी तस्वीर?

Published : Dec 25, 2024, 02:33 PM IST
PM-Modi-in-Khajuraho-at-ken-betwa-link-pariyojna-foundation-stone-laying-program

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी हुआ, जिससे बुंदेलखंड के विकास को नई गति मिलेगी।

खजुराहो में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थित में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया

  • ₹44,600 करोड़ लागत की देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास
  • ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण
  • 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमिपूजन
  • अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में स्टाम्प और सिक्का जारी

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाषण के मुख्य बिंदु

  • आज का दिन भारत ही नहीं दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की धरती पर पधारे हैं।
  • जैसी गंगा को धरती पर लाया गया था, वैसे ही नदी जोड़कर मोदी जी आधुनिक भारत के भागीरथ बन गए हैं।
  • मध्य प्रदेश में जब भी सूखे की खबर आती थी, तो बुंदेलखंड का नाम सबसे पहले जहन में आता था। लोग अपने घरों के गेट निकालकर उन्हें ईंटों के पैक करके रोजगार की तलाश में घर छोड़कर चले जाते थे। बड़ा कष्ट होता था कि हमारा ये क्षेत्र सालों तक सूखे का दंश झेलता रहा।
  • कांग्रेस के लोग आते थे, सूखा दूर करने के लिए बड़े बड़े वादे करते थे। लेकिन कुछ नहीं किया।
  • लेकिन नदी जोड़ो परियोजना से 10 जिलों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा।
  • चंबल नहर परियोजना से भी किसानों को लाभ मिलेगा।
  • प्रदेश में नवीन ऊर्जा के लिए ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर परियोजना का शुभारंभ हो रहा है।
  • कांग्रेसियों को आज प्रधानमंत्री जी द्वारा आज का भूमिपूजन कार्यक्रम और लोकार्पण सुहा नहीं रहा है। उनकी मति मारी गई है।
  • हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर 11 दिसंबर से एक महीने तक जनकल्याण पर्व की शुरुआत की है। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। जनता के हित के लिए घर-घर जाकर अभियान चलेगा।
  • आज श्रद्धेय अटलजी की 100वीं जयंती है। उनकी जन्मस्थली ग्वालियर में आज गौरव दिवस मनाया जा रहा है।
  • प्रदेश में शासकीय पदों पर भर्तियां शुरू हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 6 रीजनल इन्वेस्टमेंट समिट की जा चुकी हैं।
  • हमारी सरकार ने साल 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानिए प्लान
World Environment Day 2026: एक पेड़ मां के नाम 2.0 शुरू, भोपाल से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश