भोपाल में नए फ्लाईओवर का लोकार्पण, क्या बदलेगा शहर का ट्रैफिक?

Published : Jan 23, 2025, 09:19 AM IST
Mohan-Yadav-to-inaugurate-GG-Gayatri-Ganesh-Temple-flyover-in-Bhopal

सार

भोपाल में १४८ करोड़ की लागत से बने गायत्री-गणेश मंदिर फ्लाईओवर का लोकार्पण २३ जनवरी को होगा। इससे शहर के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव आएगा और लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों पर ज़ोर दिया।

भोपाल में 148 करोड़ की लागत से निर्मित (जीजी) गायत्री-गणेश मंदिर फ्लाईओवर का लोकार्पण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वयं इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि 23 जनवरी को सुबह 11 बजे फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के मामलों में हमारा दृष्टिकोण है उसके परिणाम भी मिल रहे हैं। राजधानी भोपाल में एक बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण होने जा रहा है। ये भोपाल के व्यस्ततम मार्गों में से एक है। जिससे जनता को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना के कार्यों के बल पर हमने जनता का विश्वास जीता है। साथ ही उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भविष्य की दृष्टि से अपने सकारात्मक सुझाव भी सीएम हाउस भेज सकते हैं जिन्हें हम यथायोग्य तरीके से पूरा करने का कार्य करेंगे।

 

 

 

भोपाल का सबसे बड़ा 2734 मीटर लंबा पुल

गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बना ये पुल करीब 2734 मीटर लंबा है । इसकी लागत करीब 148 करोड़ है। इस पुल का भोपालवासी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वल्लभ भवन चौराहे से इस फ्लाईओवर पर करीब 60% ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उतर जाएगा। केवल एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा या व्यापमं चौराहा से होकर अपने मुकाम पर जाने वाले वाहन चालक ही फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे। फायदा ये होगा कि इन चारों स्पॉट पर ट्रैफिक की रफ्तार नहीं थमेगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट