सलकनपुर धाम में CM मोहन यादव ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

Published : Oct 09, 2024, 09:45 AM IST
Mohan-Yadav-and-Shivraj-Singh-Chouhan-reached-Vijayasan-Devi-Dham-in-Salkanpur-and-offered-prayers

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर स्थित विजयासन देवी धाम में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने देवी लोक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन देवी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने पूरे विधि विधान से देवी धाम में पूजा-अर्चना के बाद विजयासन माता को पुष्प अर्पित कर मंदिर परिक्रमा की है। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, प्रबंध संचालक, म.प्र. पर्यटन विकास बोर्ड श्री टी. इलैया राजा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

"देवी लोक" मॉडल का अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में देवी लोक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया है। उन्होंने यहाँ बन रहे देवी लोक के मॉडल स्वरूप का अवलोकन कर किये जा रहे कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सीहोर जिले के सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण कराया जा रहा है। देवी लोक में देवी जी के नौ स्वरूपों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। देवी लोक के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhopal Weather Today: मकर संक्रांति पर भोपाल का मौसम कैसा रहेगा? दिखेगा ठंड और धूप का शानदार मेल
MP: स्कूल शिक्षा विभाग के निर्माण कार्य समय पर पूरे हों, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिया तकनीकी विंग बनाने का आदेश