CM मोहन यादव कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से हुए रू-ब-रू

Published : Sep 20, 2024, 07:36 PM IST
Mohan-Yadav-in-Kolkata-at-global-investors-summit

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024 में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत किया, राज्य की औद्योगिक नीतियाँ, संसाधन और कानून व्यवस्था निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में 20 सितम्बर को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024 में हिस्सा लिया और राज्य निवेश संभावनाओं से निवेशकों को अवगत कराया। मध्यप्रदेश, निवेश और उद्योगों के लिए देश के सबसे उभरते हुए राज्यों में से एक है। राज्य की प्रमुख औद्योगिक विशेषताओं जैसे "मध्यप्रदेश की निवेश अनुकूल औद्योगिक नीति, मजबूत आधारभूत संरचना, समृद्ध प्राकृतिक संसाधन, और अनुकूल कानून व्यवस्था के कारण निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन रहा है।" पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में औद्योगिक समानताएं है। जो कोलकाता के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये प्रेरित करेंगी।

 

 

कोलकाता एक प्रमुख व्यापारिक और वाणिज्यिक केंद्र है। मध्य प्रदेश भी अपने खनिज संसाधनों और कृषि उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन दोनों राज्यों के बीच कई उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों और कृषि उत्पादों का लेन-देन होता है। मध्यप्रदेश के उत्पाद जैसे सोयाबीन, गेहूं और अन्य कृषि उत्पाद की पश्चिम बंगाल में मांग हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के जूट, चाय और मछली उत्पाद मध्य प्रदेश में भी लोकप्रिय हैं।

पश्चिम बंगाल के कारोबारी मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों, व्यवस्थाओं और नवाचारों के साथ-साथ हमारी भौगोलिक परिस्थिति, अधोसंरचना और बेहतर कानून व्यवस्था को देखते हुए इस बात का विश्वास करेंगे कि एमपी में निवेश उनके कारोबार को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

मध्यप्रदेश की नीतियां, व्यवस्थाएं और नवाचार निवेश के लिए सर्वोत्तम हैं। प्रदेश में उद्योग धंधों की स्थापना के लिए सरकार की स्पष्ट नीतियाँ हैं। मध्यप्रदेश की व्यवस्थाएं बेहतर और नवाचार सराहनीय हैं। मध्यप्रदेश खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल सम्पदा, कृषि संपदा, पर्यटन सम्पदा और मानव संसाधन की दृष्टि से बड़ा ही सम्पन्न है। उद्योगों की स्थापना और निवेश के लिए मध्यप्रदेश पीपल फ्रेंडली, डेवलपमेंट फ्रेंडली और एनवायरनमेंट फ्रेंडली डेस्टीनेशन है।

देश के हृदय में स्थित होने के कारण प्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी अच्छी है। प्रदेश में रेल से लेकर रोड और हवाई परिवहन की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश के इंडस्ट्रियल कोरिडोर्स से विभिन्न एक्सप्रेस वे गुजर रहे हैं। मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए जरूरी जमीन, जल और बिजली जैसे संसाधनों की भी प्रचुर उपलब्धता है। निवेशकों को हम प्रदेश में हर संभव सुविधा देने के लिए कृत-संकल्पित हैं। प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था एक ऐसा बिन्दु है, जो पश्चिम बंगाल के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन दे रही है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gyan Bharatam Mission: मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि, पांडुलिपि पंजीकरण में बना नंबर-1, सामने आए दुर्लभ खजाने
Syama Prasad Mookerjee Smart Industrial Park: भोपाल से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर, CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात