CM डॉ. मोहन यादव सूरत के जल संचय कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published : Oct 13, 2024, 03:12 PM IST
MP-CM-Mohan-Yadav-pay-tribute-to-Martyrs-at-Shaurya-Smarak-Bhopal

सार

CM मोहन यादव 13 अक्टूबर को गुजरात के सूरत में जल संचय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की प्रेरणा से भू-जल स्तर बढ़ाने पर विचार-विमर्श होगा। MP, राजस्थान, गुजरात के मुख्यमंत्री और बिहार के उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अक्टूबर को गुजरात राज्य के सूरत में आयोजित "जल संचय" कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूरत के इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान गुजरात के मुख्यमंत्री और बिहार के उप मुख्यमंत्री भी सहभागिता करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल के मार्गदर्शन में सूरत में होने वाले "जल संचय" कार्यक्रम में भू-जल स्तर को बढ़ाने संबंधी विचार-विमर्श होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 अक्टूबर को इंदौर से दोपहर 1:45 बजे वायुयान से रवाना होकर 2:30 बजे सूरत पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे सूरत के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 6:15 बजे सूरत से रवाना होकर शाम 7 बजे इंदौर आयेंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भोपाल में तिरंगा यात्रा का जोश: चारों तरफ दिखा देशभक्ति का रंग, CM मोहन यादव का भी दिखा अलग अंदाज
Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas: शौर्य स्मारक से गरजे CM मोहन यादव, कांग्रेस पर किया तीखा वार