सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना: माफी यात्रा निकालने की दी सलाह

Published : Jan 26, 2025, 12:04 PM ISTUpdated : Jan 26, 2025, 12:05 PM IST
Mohan-Yadav-at-samvidhan-gaurav-divas-gwalior

सार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की 'संविधान बचाओ यात्रा' पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 'माफ़ी यात्रा' निकालनी चाहिए क्योंकि उनके पाप का घड़ा भर चुका है। कांग्रेस ने संविधान को नुकसान पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर कहा कि कांग्रेस के मन में पाप है कांग्रेस को संविधान बचाओ यात्रा की जगह माफी यात्रा निकालना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ग्वालियर में आयोजित संविधान गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियां लगातार पाप करती आई हैं और यह सिलसिला अब भी जारी है।

उन्होंने कहा जिस संविधान को बचाने की बात कांग्रेस कर रही है, उसको नुकसान पहुंचाने में उसकी ही बड़ी भूमिका है। कांग्रेस को देश की जनता से माफ मांगने की जरूरत है, उसे इसी के लिए माफी यात्रा निकालना चाहिए उन्होंने कहा कि आजादी से पहले और इसके बाद की कांग्रेस को देखा जाए तो दोनों में जमीन आसमान का फर्क नजर आएगा।

 

 

 

 

डॉ यादव ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा अपने नेताओं को भुलाने और मिटाने का काम किया है। सुभाषचंद्र बोस, डॉ भीमराव अंबेकर, सरदार पटेल जैसे कई लोगों को इसलिए पीछे धकेल दिया गया कि कोई योग्य व्यक्ति नेहरू जी से आगे न निकल जाए।

सीएम यादव ने कहा कि नेहरू जी से लेकर राहुल गांधी तक आते आते कांग्रेस के पाप का घड़ा लबालब हो गया है। इनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि कभी दिल्ली से कोई चुनाव लड़ें, इसलिए देश के आखिरी कोने केरल जाकर खुद के लिए जगह तलाशते हैं। जिन बाबा साहब के नाम पर यात्रा निकालने की बात कांग्रेस कर रही है, उन्हें कभी पनपने नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर को हर चुनाव में हराने की पूरी ताकत झोंक दी। इसके लिए खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी जुट गए थे। आंबेडकर को हराने वाले नेता को कांग्रेस ने पद्म विभूषण दे दिया। जबकि आंबेडकर को 45 साल तक किसी सम्मान से नहीं नवाजा गया।भाजपा ने संविधान निर्माता के जन्म और मृत्यु के दिनों को याद रखने के लिए विशेष दिन निर्धारित किए। आंबेडकर जी के जन्म, दीक्षा, शिक्षा और मृत्यु से जुड़े हर स्थान पर स्मारक बनाए।

सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के नकली गांधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खानदान को भी मिटा दिया। अब उनको कोई नहीं पहचानता।

जनता और देश कांग्रेस की चालाकियों को जान चुका हैं। वह कांग्रेस से संविधान में छेड़छाड़ और धारा 370 जैसे कलंक के लिए हिसाब मांगेगी। इसके लिए कांग्रेस देश से माफी मांगे और माफी यात्रा निकाले।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी