MP News: दादाजी धूनीवाले धाम पहुंचे CM मोहन यादव, विकास को लेकर बड़ा ऐलान

Published : Jul 27, 2026, 06:55 PM IST
mohan yadav visit khandwa dadaji dhuniwale dham

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा के दादाजी धूनीवाले धाम में दर्शन कर कहा कि सरकार धाम की मर्यादा बनाए रखते हुए विकास कार्यों को तेज करेगी।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खंडवा स्थित सुप्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले का पूरा जीवन जनकल्याण और मानव सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया, जरूरतमंदों और भूखों को भोजन कराने की परंपरा को आगे बढ़ाया तथा श्रद्धालुओं के दुख-दर्द दूर करने को अपनी प्राथमिकता बनाया। यही कारण है कि आज भी लाखों लोगों की आस्था इस पवित्र धाम से जुड़ी हुई है।

खंडवा दादाजी धूनीवाले धाम: आध्यात्मिक शक्ति का प्रमुख केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि दादाजी धूनीवाले धाम अपनी अलग पहचान रखता है। यहां किसी प्रकार का बाहरी आडंबर नहीं दिखता, बल्कि यहां पहुंचने वाला हर व्यक्ति भीतर से आध्यात्मिक ऊर्जा और मानसिक शांति का अनुभव करता है। उन्होंने कहा कि बड़े दादाजी और छोटे दादाजी की तपोभूमि केवल खंडवा ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए श्रद्धा, विश्वास और गौरव का केंद्र है। मुख्यमंत्री सोमवार को खंडवा जिला मुख्यालय स्थित दादाजी धूनीवाले धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 

 

दादाजी धूनीवाले धाम के विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर अलग-अलग तरह की राय सामने आई थी। अब राज्य सरकार सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का समाधान निकाल रही है और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मोहन यादव सरकार ने धाम की मर्यादा बनाए रखने का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार दादाजी धूनीवाले धाम की गरिमा और परंपराओं का पूरा सम्मान करेगी। सभी विकास कार्य नियमों और मर्यादाओं के अनुरूप किए जाएंगे ताकि धाम की मूल पहचान बनी रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि दादाजी के आशीर्वाद से यह पवित्र स्थल आने वाले समय में और अधिक भव्य, दिव्य तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनेगा। सरकार इसके लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 17 August 2026: दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक बारिश, राजस्थान में 41°C, जानें पूरे मौसम का हाल
4.5 करोड़ रुपये में तैयार हुआ ये अनोखा Zoo, 14-D थिएटर और Virtual Safari देख चौंक जाएंगे आप