Ujjain News: CM डॉ मोहन यादव ने किया ज्ञान के खजाने का वर्चुअली शुभारंभ

Published : Aug 22, 2024, 08:23 PM IST
Mohan-Yadav-at-vikram-university-international-conference

सार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का वर्चुअली शुभारंभ किया। उन्होंने भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था और पुस्तकालयों को ज्ञान का खजाना बताया जो सदैव विद्वानों को आकर्षित करते रहे हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने "बदलते शैक्षणिक एवं सामाजिक परिवेश में लाइब्रेरी की भूमिका और चुनौतियां" विषय पर विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का मंत्रालय से वर्चुअली शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था और पुस्तकालय सदियों से ज्ञान का खजाना रहे हैं, जो हर काल और युग में विद्वानों और विचारकों को आकर्षित करते रहे हैं। अच्छाइयों का अपना एक प्रताप होता है और जो सहमत नहीं होते वो हमसे संघर्ष की भूमिका में आते हैं। जैसा कि भगवान कृष्ण ने कहा है कि मेरा जन्म धर्म के लिए होगा। धर्म का मतलब केवल पूजा पाठ और कर्मकांड नहीं है। धर्म का मतलब हमारी आस्था, हमारे जीवन का सत्य जिसके कारण से हम सदैव जाने जाते हैं। धर्म का अर्थ सुव्यवस्थाओं से है जिन्हें हम निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि जीते जी अमरत्व की प्राप्ति कराने का कोई स्थान है तो वह अवंतिका नगरी उज्जैन है। यहाँ की पवित्रता और आध्यात्मिकता मन, आत्मा और शरीर को सुकून देती है। यह नगरी धर्म, संस्कृति और शाश्वत शांति का अद्भुत संगम है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Cabinet Decision: मोहन यादव सरकार ने किसान कल्याण वर्ष में 10500 करोड़ की 5 योजनाओं को 2031 तक दी मंजूरी
गिद्ध संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मिसाल! CM मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को नई जिंदगी दी