क्या मध्य प्रदेश बनेगा ब्रिटेन का नया व्यापारिक केंद्र?

Published : Oct 01, 2024, 09:33 AM IST
Mohan-Yadav-met-British-Deputy-High-Commissioner-Harjinder-Kang

सार

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मध्यप्रदेश से ब्रिटेन को निर्यात और प्रदेश में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच खाद्य पदार्थों, कृषि उत्पादों, कपड़े और फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात को लेकर बातचीत हुई।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर श्री हरजिंदर कंग ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर मध्यप्रदेश से ब्रिटेन को निर्यात और प्रदेश में निवेश बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश, ब्रिटेन को प्र-संस्कृत खाद्य पदार्थों और कृषि उत्पादों का महत्वपूर्ण निर्यातक है। मध्यप्रदेश से कपड़ें व तैयार वस्त्रों, फार्मास्यूटिकल्स और प्लास्टिक उत्पादों व पैकेजिंग सामग्री का भी निर्यात किया जाता है। चर्चा में निर्यात को बढ़ाने तथा प्रदेश में आईटी, खाद्य प्र-संस्करण, परिधान, ऑटोमोबाईल, स्वास्थ्य, अक्षय ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में आगामी 7-8 फरवरी 2025 को होने जा रही इन्वेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर श्री कंग को आमंत्रित भी किया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 16 August 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, MP और छत्तीसगढ़ में बारिश-तूफान, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, सीएम मोहन यादव ने की साहस की सराहना