
भोपाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरा मध्यप्रदेश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हर तरफ तिरंगा लहराया और देशभक्ति गीतों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए विकास, किसान, युवा, महिला सशक्तिकरण, समान नागरिक संहिता (UCC), निवेश और रोजगार को लेकर कई बड़े संदेश दिए।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुई। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन बजी और फिर मुख्यमंत्री ने पुलिस बैंड सहित 22 टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर और बैंड की देशभक्ति धुनों ने पूरे समारोह को गौरवपूर्ण बना दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ नागरिकों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई, महाराजा छत्रसाल, टंट्या मामा भील और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों के योगदान को याद किया। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा में शहीद हुए पुलिस और हॉक फोर्स के जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन्हीं वीरों के साहस से प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने में सफलता मिली है।
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध पंक्तियां सुनाते हुए भारत की सांस्कृतिक शक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना को रेखांकित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान की समानता की भावना को मजबूत करने के लिए मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। उनके मुताबिक इससे समाज में समानता बढ़ेगी और महिलाओं को भेदभाव तथा अन्याय से राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 2026 से प्रदेशभर में गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ब्रिक्स देशों के कृषि और संस्कृति मंत्रियों की बैठकों की मेजबानी कर मध्यप्रदेश ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
सरकार ने 7 अगस्त 2026 से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य "न देरी, न दूरी" के मंत्र के साथ लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान करना है। पहला चरण 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 2026-27 का बजट 4.38 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों के लिए सरकार की प्रमुख घोषणाओं का जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में किसानों के खातों में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई गई है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से आधुनिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ड्रैगन फ्रूट, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, मखाना, मसाले, फूलों और बागवानी की खेती रोजगार के बड़े अवसर पैदा कर रही है। साथ ही प्रदेश को "मिल्क कैपिटल" बनाने की दिशा में तेजी से काम होने की बात भी कही।
मैं खेती में रूचि रखने वाले युवाओं से आह्वान करना चाहूंगा कि वे अधिक से अधिक उद्यानिकी फसलों को अपनाएं...#IndependenceDay #IndiaIndependenceDay pic.twitter.com/SWbDy5lDiR
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 15, 2026
मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा लिंक परियोजना और स्लीमनाबाद टनल परियोजना को ऐतिहासिक बताया। सरकार का लक्ष्य 2028-29 तक सिंचाई क्षमता को 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं के लिए सात प्रमुख स्तंभों वाली रणनीति का जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि
उन्होंने कहा कि उद्यम पोर्टल पर 3.34 लाख से अधिक विनिर्माण इकाइयां पंजीकृत हुई हैं, जिससे लाखों रोजगार बने हैं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 'GYAN' अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी का जो मंत्र दिया था, उसमें इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़कर हमने ज्ञानी (GYANII) के रूप में उसका विस्तार कर दिया है।
किसानों के खेत, सरकार के लिए देवस्थल हैं और खेत से उपजा एक-एक… pic.twitter.com/bhJQJdWJ0G— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 15, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 8 हजार स्टार्टअप काम कर रहे हैं, जिनमें आधे का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। सरकार के लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश को 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं। उन्होंने ग्वालियर टेलीकॉम जोन, डिफेंस कॉरिडोर और धार के पीएम मित्र पार्क का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प से प्रेरित होकर प्रदेश में हम लखपति गौ-पालक दीदी योजना को प्रोत्साहित कर रहे हैं...#IndependenceDay #IndiaIndependenceDay pic.twitter.com/4gwtAP9WfW
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 15, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 73 विश्वविद्यालय हैं। 1400 से अधिक कॉलेज संचालित हैं। 16 लाख से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि
सरकार ने एक और चिकित्सा विश्वविद्यालय खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा 8 नए आयुर्वेदिक कॉलेजों का निर्माण शुरू हो चुका है और नौवां कॉलेज भी जल्द शुरू होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि
सरकार भोजशाला में सरस्वती लोक बनाएगी और राजा भोज संस्थान स्थापित करेगी। इसके अलावा प्रदेश में इन परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है
CM इन ने बताया कि
ऊर्जा क्षेत्र में उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री ने बताया कि
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में साथ चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 20 वर्षों में सरकार और जनता मिलकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।