MP News: MP में सस्ती बिजली का बड़ा प्लान, CM मोहन यादव आज देंगे 950MW सोलर पार्कों की बड़ी सौगात

Published : Jun 29, 2026, 08:59 AM IST
madhya pradesh solar park inauguration

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नीमच और शाजापुर के 950 मेगावॉट सोलर पार्कों का उद्घाटन करेंगे। मुरैना की पहली सोलर स्टोरेज परियोजना का PPA भी होगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच में 500 मेगावॉट और शाजापुर में 450 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पार्कों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे 440 मेगावॉट क्षमता वाली मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) भी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी मौजूद रहेंगे।

भोपाल में होगा प्रदेश की पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना का पावर परचेज एग्रीमेंट

अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और मंत्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में 440 मेगावॉट क्षमता वाली मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना का पावर परचेज एग्रीमेंट किया जाएगा। यह मध्यप्रदेश की पहली सोलर ऊर्जा भंडारण (Solar Energy Storage) परियोजना है। इस परियोजना के लिए 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर पर निविदा प्राप्त हुई है, जिसे देश की सबसे कम दरों में शामिल माना जा रहा है।

नीमच और शाजापुर के सोलर पार्कों का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी सोमवार को नीमच स्थित 500 मेगावॉट सोलर पार्क तथा शाजापुर के 450 मेगावॉट सोलर पार्क का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इन दोनों परियोजनाओं में बिजली उत्पादन की औसत दर 2.14 रुपये प्रति यूनिट तक रही है, जो देश की सबसे कम बिजली दरों में गिनी जा रही है। इससे प्रदेश में सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

1593.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का होगा भूमि-पूजन और लोकार्पण

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमित तोमर ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी लगभग 1593.98 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तथा अन्य विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। इन परियोजनाओं से प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

सोलर परियोजनाओं की बिजली दरें

नीमच सोलर पार्क (500 मेगावॉट)

  • यूनिट-1 : 2.15 रुपये प्रति यूनिट
  • यूनिट-2 : 2.14 रुपये प्रति यूनिट
  • यूनिट-3 : 2.15 रुपये प्रति यूनिट

शाजापुर सोलर पार्क (450 मेगावॉट)

  • यूनिट-1 : 2.35 रुपये प्रति यूनिट
  • यूनिट-2 : 2.33 रुपये प्रति यूनिट
  • यूनिट-3 : 2.339 रुपये प्रति यूनिट

आगर सोलर पार्क (550 मेगावॉट) (निर्माणाधीन)

  • यूनिट-1 : 2.45 रुपये प्रति यूनिट
  • यूनिट-2 : 2.44 रुपये प्रति यूनिट

मध्यप्रदेश बनेगा स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख केंद्र

नीमच, शाजापुर और मुरैना की इन परियोजनाओं के शुरू होने से मध्यप्रदेश में अक्षय ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी। सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से स्वच्छ बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की मजबूत पहचान भी बनेगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ग्रामीणों संग योग करते दिखे CM मोहन यादव, बताए हेल्दी लाइफस्टाइल के टिप्स
CM Mohan Yadav Betul Kukru Visit: कुकरू की खूबसूरती देख अभिभूत हुए CM मोहन यादव, चखी मावा-रबड़ी