MP News: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे के घायलों से मिले CM मोहन यादव, इलाज के दिए निर्देश

Published : May 15, 2026, 09:48 AM IST
Mohan Yadav meet Dewas firecracker factory blast injured

सार

देवास के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे और अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात की। उन्होंने बेहतर इलाज के निर्देश दिए और मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की।

भोपाल। मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंककला में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हादसे से प्रभावित सभी लोगों की हरसंभव मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने अन्य कार्यक्रम रद्द किए और नई दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

चोइथराम अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सबसे पहले एयरपोर्ट से सीधे चोइथराम हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने देवास हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

 

 

एमवाय अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी जाना हाल

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती घायलों से मिलकर उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

हादसे के तुरंत बाद दिए थे राहत और सहायता के निर्देश

उल्लेखनीय है कि हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवास जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने दिल्ली से ही इंदौर में भर्ती घायलों के बेहतर इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने को कहा था।

मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये सहायता राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों को मध्यप्रदेश शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी घायलों का निःशुल्क इलाज कराने की घोषणा भी की गई है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Saubhagya Singh Controversy: 200 गाड़ियों की रैली पर CM मोहन यादव स्ट्रिक्ट एक्शन, सौभाग्य सिंह के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार निरस्त
IMD Weather Forecast: : यूपी से एमपी तक आग उगल रहा मौसम! उज्जैन-बांदा में 45°C पार, रांची-रायपुर में थंडरस्ट्रॉम