PM मोदी आज करेंगे आनंदपुर धाम का दौरा, आखिर क्या है गुरुजी महाराज मंदिर का रहस्य?

Published : Apr 11, 2025, 08:04 AM IST
PM Modi Anandpur Dham visit,

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम में करेंगे दर्शन-पूजन, गुरुजी महाराज मंदिर में शामिल होंगे धार्मिक कार्यक्रम में, जानिए इस आध्यात्मिक स्थल की खासियत।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील स्थित श्री आनंदपुर धाम के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दोपहर लगभग 3:15 बजे पीएम मोदी गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे, और इसके बाद आनंदपुर धाम मंदिर परिसर का भ्रमण करेंगे।

PM मोदी ने खुद दी जानकारी

पीएम मोदी ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत की सनातन संस्कृति और अध्यात्म को आगे बढ़ाने के संकल्प के तहत वे इस यात्रा पर जा रहे हैं।

क्या है आनंदपुर धाम की खासियत? 

करीब 315 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह आश्रम आध्यात्मिक साधना का केंद्र है। यहां एक आधुनिक गौशाला है, जिसमें 500 से अधिक गौवंश हैं। श्री आनंदपुर ट्रस्ट इस स्थल पर कृषि कार्य, 125 बेड वाला चैरिटेबल अस्पताल, और तीन स्कूल भी संचालित करता है। अस्पताल में 600 से अधिक मरीजों की प्रतिदिन ओपीडी होती है।

स्वास्थ्य और शिक्षा सेवा में अग्रणी है आनंदपुर ट्रस्ट 

यहां कार्यरत डॉक्टरों में एमडी फिजिशियन, डेंटल एक्सपर्ट, आर्थोपेडिक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और नेत्र विशेषज्ञ शामिल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा आनंद प्राथमिक विद्यालय सुखपुर, आनंद माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर और आनंद मिडिल स्कूल सुखपुर संचालित किए जा रहे हैं, जहां 62 शिक्षक और 1215 छात्र जुड़े हैं।

देशभर में हैं सत्संग केंद्र

श्री आनंदपुर ट्रस्ट के मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, जम्मू, गोंडा, सतारा समेत कई शहरों में सत्संग केंद्र संचालित हैं। मध्यप्रदेश में शिवपुरी, ग्वालियर और इंदौर में भी इसके केंद्र हैं। यहां वैशाखी, गुरु पूर्णिमा, दीपावली, मकर संक्रांति और परमहंस जी जन्मोत्सव जैसे पर्व बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं। प्रधानमंत्री की यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है बल्कि भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक अहम प्रयास भी है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पति का कत्ल कर बीवी ने किया 16 श्रंगार, फिर बीयर पीकर कर बैठी शर्मनाक कांड?
Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट