
Gwalior power outage complaint: मध्यप्रदेश में बारिश के साथ बिजली की आंखमिचौली थमने का नाम नहीं ले रही। उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतें तो की जाती हैं, लेकिन समाधान की रफ्तार बेहद धीमी है। अब इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में एक नई और सीधी शिकायत समाधान व्यवस्थाशुरू की है। इसके तहत हर जोन के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिस पर उपभोक्ता सीधे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
मई 2025 में जब प्रदेश में मानसून की दस्तक हुई, तो बिजली कटौती ने आमजन को खूब परेशान किया। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। इस पर खुद ऊर्जा मंत्री ने जोन का निरीक्षण कर हालात का जायज़ा लिया और लापरवाह अधिकारियों को निलंबित तक कर दिया। स्थिति को सुधारने के लिए ग्वालियर बिजली कार्यालय और मंत्री बंगले पर स्थानीय कॉल सेंटर शुरू किए गए थे, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते थे।
ऊर्जा मंत्री ने अब एक और कदम उठाते हुए प्रत्येक जोन के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं। ये नंबर खास तौर पर उनके विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर के लिए लागू किए गए हैं ताकि बिजली कटौती की शिकायतें स्थानीय स्तर पर तुरंत दर्ज और निपटाई जा सकें।
यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से खाटूश्याम जी और सालासर बालाजी दर्शन? राजस्थान-हरियाणा सरकार की बड़ी प्लानिंग
| जोन का नाम | मोबाइल नंबर |
| फूलबाग जोन | 9522296984 |
| ट्रांसपोर्ट नगर | 9203171594 |
| तानसेन जोन | 9039663010, 07512448216 |
| विनयनगर | 9203141649 |
| लधेड़ी जोन | 7222964530 |
| बिरला नगर जोन | 8982656290 |
ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर विभाग से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए 7 दिन का समय निर्धारित किया गया है। शिकायत का समाधान करने के बाद सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर शिकायतकर्ता से संतोषजनक उत्तर लेने के बाद ही शिकायत बंद करता है।
ऊर्जा विभाग की यह नई पहल उपभोक्ताओं को न सिर्फ राहत देगी, बल्कि शिकायत निवारण में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगी। अगर आप ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में हैं और बारिश के चलते बिजली कटौती से परेशान हैं, तो अब किसी पोर्टल या लंबी प्रक्रिया की ज़रूरत नहीं, सीधा जोनल नंबर डायल करिए, और अपनी शिकायत दर्ज कराइए!
यह भी पढ़ें: UP Weather Update: मानसून की लुका-छिपी, कहीं झुलसाती धूप तो कहीं राहत की बूंदें
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।