मोहन यादव की दुबई में बड़ी बैठक, MP में 450 करोड़ के निवेश से खुलेंगे 600 नौकरियों के रास्ते

Published : Sep 08, 2026, 06:34 PM IST
mp

सार

दुबई में सीएम मोहन यादव ने शराफ ग्रुप से मुलाकात की। बैठक में एमपी के लॉजिस्टिक्स व सप्लाई चेन में निवेश पर चर्चा हुई। ग्रुप ने 250-450 करोड़ रु. के निवेश से लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने और 300-600 रोजगार सृजित करने में रुचि दिखाई।

भोपाल/दुबई, 8 सितंबर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित AIM Congress-2026 के तीसरे दिन शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट-सीईओ श्याम कपूर से मुलाकात की। बैठक में मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स, शिपिंग और सप्लाई चेन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

250 से 450 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव

बैठक के दौरान शराफ ग्रुप ने मध्यप्रदेश में रेल-साइडिंग से जुड़े लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने में रुचि दिखाई। प्रस्तावित परियोजना में करीब 30-50 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 250-450 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है।

इस परियोजना के जरिए करीब 300 से 600 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी ने खास तौर पर इंदौर और पीथमपुर क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य संभावित स्थानों पर भी निवेश की संभावनाएं तलाशने की बात कही गई।

लॉजिस्टिक्स से लेकर कोल्ड-चेन तक विस्तार की तैयारी

बैठक में मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स पार्क, आधुनिक वेयरहाउसिंग और रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर विकसित करने पर चर्चा हुई। कंपनी कृषि, खाद्य, फार्मास्यूटिकल्स और ऑर्गनाइज्ड रिटेल सेक्टर के लिए कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में भी काम कर सकती है।

इसके साथ ही मध्यप्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड कार्गो कंसॉलिडेशन और इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार करने की संभावनाओं पर विचार हुआ।

युवाओं और स्थानीय कारोबार को भी फायदा

प्रस्तावित परियोजनाओं से सीधे रोजगार के साथ स्थानीय ट्रांसपोर्टर्स, वेंडर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को भी लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम से जोड़ने की योजना है। सप्लाई-चेन टेक्नोलॉजी और वर्कफोर्स डेवलपमेंट के जरिए स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

69 देशों में कारोबार करता है शराफ ग्रुप

शराफ ग्रुप का मुख्यालय दुबई में है और यह 69 देशों में कारोबार करता है। ग्रुप शिपिंग-लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, रिटेल, ट्रैवल एवं टूरिज्म, आईटी, वित्तीय सेवाओं, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शराफ ग्रुप के प्रतिनिधियों को Global Investors Summit (GIS)-2027 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mohan Yadav at AIM Congress 2026: UAE में MP की बड़ी पहल, शारजाह से बिजनेस डील की तैयारी
Dubai AIM Congress 2026: CM मोहन यादव की बड़ी बैठक, MP में चोइथराम ग्रुप का बड़ा Retail प्लान