रहस्यमय शिकारी का कहर: बकरियों का खून पीकर छोड़ रहा मांस, दहशत में ग्रामीण

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के नैतरा गांव में एक महीने में 60 से ज्यादा बकरियों की रहस्यमय मौत हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि सभी बकरियों का खून गायब है, लेकिन मांस सही सलामत है।

sourav kumar | Published : Aug 18, 2024 6:33 AM IST

बकरियों का शिकार। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नैतरा गांव के लोग दहशत में जीने को मजबूर हो गए है। बता दें कि इलाके में बीते 1 महीने में 60 बकरियों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि सभी के शरीर से खून गायब मिलता है और मांस सही सलामत रहते हैं। इस वजह से स्थानीय लोगों को रात के अंधेरों में पहरा देते हैं। लेकिन रहस्मयी जानवर आंखों में धूल झोककर पालतू बकरियों का अपना शिकार बना लेता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, जो कोई भी शिकार करता है, वो बकरियों के मांस को छूता तक नहीं है। वन विभाग भी लगातार तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन उन्हें भी अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। उन्हें अब तक ये समझ नहीं आया है कि ऐसा कौन सा अदृश्य पशु है, जो रात के अंधेरे में आता है और बंद घरों में बंद पालतु जानवरों का शिकार करके आसानी से चला जाता है।

Latest Videos

गांव के पास जंगल नहीं फिर भी हो रहे हादसे

गांव में रहने वाले अमित लिल्हारे कहते हैं-"हमारे गांव से 5 किमी दूर कोई जंगल मौजूद नहीं है, जो नजदीकी शहर से सटा हुआ है। यहां सैकड़ों किसान रहते हैं। जिनके कमाई का एकमात्र साधन पशुपालन है। हालांकि, बीते 1 महीने से जो हादसा हो रहा है। उसकी वजह से लोग परेशान हो गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो करें तो क्या करें।" पीड़ितों का मानना है कि रात के करीब 1 से 3 के बीच कोई खूंखार शिकारी जानवर घरों में घुसकर बकरियों का शिकार कर लेता है। ये सारी घटनाएं किसी भूतहा फिल्म से मिलती-जुलती है, जिसमें खून पीने वाला ड्रैकुला होता है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: आसमान से गिरा सेना का हॉस्पिटल, मिनटों में मरीजों के इलाज को हुआ तैयार

शिकार से बचने के लिए लाखों जतन

डर के साए में जी रहे गांव वाले बकरियों की देखरेख के लिए घरों में जागते रहते हैं। इसके लिए उन्होंने बहुत तरह के इंतजाम किया है। दहशत की वजह से लोगों ने पक्के टाइल्स वाले घरों में बकरी को रखना शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोहे का गेट बनवा रहे हैं, जहां पालतू जानवर को रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: लंदन में एयर इंडिया क्रू मेंबर के साथ होटल में घुसकर मारपीट, क्या थी वजह

Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.