MP News: PM मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, CM मोहन यादव ने जताया गर्व

Published : May 19, 2026, 09:53 AM IST
Mohan Yadav reaction pm modi recieves Norway highest honour

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के प्रतिष्ठित “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” सम्मान से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे भारत के लिए गर्व का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दी।

भोपाल। प्रधानमंत्री Narendra Modi को नॉर्वे के प्रतिष्ठित नागरिक और राजकीय सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस विशेष सम्मान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नॉर्वे द्वारा दिया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व को दर्शाता है।

 

 

भारत-नॉर्वे संबंधों की मजबूती का प्रतीक बना सम्मान

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मिला “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” भारत और नॉर्वे के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह 32वां सम्मान विश्व मंच पर भारत की लगातार बढ़ती साख का प्रमाण भी है।

नॉर्वे के सम्राट हेराल्ड पंचम ने किया सम्मानित

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान नॉर्वे के सम्राट Harald V द्वारा प्रदान किया गया है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाने वाला यह नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने नॉर्वे और मानवता के हित में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
विधानसभा पहुंचे मेधावी छात्र, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सभी का दिल