'जंग लगा लोहा' से लेकर 'चांदी के चम्मच' तक पीएम मोदी ने कांग्रेस-राहुल पर किए ये 10 बड़े हमले

Published : Sep 25, 2023, 01:43 PM IST
PM Narendra Modi Rally

सार

भोपाल के जंबूरी मैदान में बुलाए गए कार्यकर्ता महाकुंभ में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस पर जमकर हमले लिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अर्बन नक्सली चला रहे हैं।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जंग लगा ऐसा लोहा बताया जो बारिश में पड़े-पड़े खराब हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले नेता की बात कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। पढ़ें नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 खास बातें

1- "कांग्रेस को राजस्थान में मौका मिला तो सिर्फ बर्बादी लाई। महाराष्ट्र में लूट को अपना नंबर वन काम बनाया। कांग्रेस को मौका मिला तो MP को फिर से बीमारू राज्य बना देगी।"

2- "कांग्रेस के पास भविष्य की सोच नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा वो लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है।"

3- "कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की ओर बढ़ने के लिए परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस 20वीं सदी में ले जाना चाहती है।"

4- "कांग्रेस ने लोकतंत्र को परिवारतंत्र बना दिया। एक ही परिवार को आगे बढ़ाया। भ्रष्टाचार का पोषण किया। कांग्रेस ने जानबूझकर देश को गरीब रखा।"

5- "माताओं-बहनों के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून कुछ दिन पहले ही पारित हुआ है। कांग्रेस और उसके नए-नए घमंडिया गठबंधन ने बहुत खट्टे मन से बिल का समर्थन किया। मौका मिलते ही ये लोग माताओं-बहनों का धोखा दे देंगे।"

6- "कांग्रेस के घमंडिया साथी वही हैं, जिन्होंने इस कानून को रोकने के लिए हर मर्यादा तोड़ी है। इनकी सोच आज भी नहीं बदली है। ये लोग बहुत बौखलाए हुए हैं। ये नारी शक्ति को बांटने को कोशिश करेंगे।"

7- "चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए कांग्रेस के नेताओं के लिए गरीब का जीवन मायने नहीं रखता। इनके लिए गरीब का जीवन एडवेंचर टूरिज्म है। गरीब की बस्ती और किसान का खेत वीडियो-फोटो लेने के लिए शूटिंग लोकेशन है।"

8- "कांग्रेस ने इच्छाशक्ति खो दी है। कंपनी बन गई है। नारे से लेकर भाषण तक, सभी काम के लिए ठेका दिया जा रहा है। इसका ठेका अर्बन नक्सलियों के हाथ में है। अब कांग्रेस में अर्बन नक्सलियों की चल रही है।"

9- "कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का विरोध किया था। आज भारत के UPI से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है।"

10- “भाजपा वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें ला रही है। स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है। ये भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा बुलेट ट्रेन पर काम कर रही है। इसकी भी कांग्रेस आलोचना करती है।”

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!