राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची भोपाल, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया स्वागत

Published : Aug 04, 2023, 03:09 PM IST
Droupadi-Murmu-at-Bhopal

सार

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को भोपाल पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भोपाल. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को भोपाल पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना सहित सेना, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का भोपाल आगमन पर हवाई अड्डे पर स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू भोपाल में उन्मेष और उत्कर्ष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल श्री पटेल ने स्वागत किया

राजभवन पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डीपी आहूजा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Cabinet Decision: मोहन यादव सरकार ने किसान कल्याण वर्ष में 10500 करोड़ की 5 योजनाओं को 2031 तक दी मंजूरी
गिद्ध संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मिसाल! CM मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को नई जिंदगी दी