ग्वालियर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर सीएम शिवराज ने क्या स्वागत

Published : Jul 13, 2023, 05:52 PM IST
Droupadi Murmu visit Gwalior

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को ग्वालियर पहुंची हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य नेतओं ने प्रिसिडेंट मैडम का स्वागत किया।

ग्वालियर. राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर के वायुसेना विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्वालियर में उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के आगमन पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर और महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल सहित वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु की अगवानी की।राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों से भेंट के पश्चात ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये रवाना हुईं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: टीकमगढ़ को मिली विकास की सौगात, CM मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज समेत किए कई बड़े ऐलान
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल