42 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं MP के नए CM मोहन यादव, 2013 में बने थे पहली बार विधायक

Published : Dec 11, 2023, 05:20 PM ISTUpdated : Dec 11, 2023, 05:48 PM IST
mohan 1

सार

मध्यप्रदेश में सीएम की कुर्सी पर उज्जैन ​दक्षिण के विधायक मोहन यादव के नाम की मोहर लग गई है। मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक बने थे। आईये जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

उज्जैन. केंद्रीय पर्यवेक्षकों के दल द्वारा मध्यप्रदेश के सीएम पद के लिए उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को चुना लिया है। मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक बने थे। वे लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीते और शिवराज सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

छात्र राजनीति से की शुरुआत

मोहन यादव ने राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। वे 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन में नगर मंत्री रहे। इसके बाद उन्हें विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी मिली थी।

2013 में बने पहली बार विधायक

मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीते और अब उन्हें सीएम चुना गया है।

शिवराज सरकार में रहे मंत्री

मोहन यादव शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्हें 2020 में उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया था।

42 करोड़ की संपत्ति के मालिक

मोहन यादव ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी कुल संपत्ति 42 करोड़ से अधिक घोषित की है। हालांकि उन्होंने 8 करोड़ 54 लाख का कर्ज भी बताया है।

सीएम की रेस में शामिल नामों पर लगा विराम

भाजपा द्वारा भारी मतों से चुनाव जीतने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा द्वारा जिन मंत्रियों को चुनाव लड़ाया गया था। उन्हीं में किसी एक नाम पर सीएम की कुर्सी की मोहर लगेगी। लेकिन जैसे ही मोहन यादव के नाम पर मोहर लगी, हर कोई हैरान रह गया। प्रदेश की जनता के लिए ये नया नाम है जो चर्चा में नाम चल रहे थे। उसमें से किसी भी नाम पर मोहर नहीं लगी।

 

 

2023 में भारी मतों से जीते मोहन यादव

2023 के विधानसभा चुनाव में मोहन यादव के सामने कांग्रेस से भी चेतन प्रेमनारायण यादव खड़े थे। ऐसे में यहां चुनाव जीतना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन इसके बावजूद डॉ मोहन यादव 12941 वोटों से जीते। उन्हें कुल 95699 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस उम्मीद्वार को 82758 वोट मिले थे।

 

यह भी पढ़ें : उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट रिजल्ट 2023 

 

जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला दो नए उपमुख्यमंत्री

पर्यवेक्षकों के दल द्वारा जहां मध्यप्रदेश के सीएम के लिए डॉ मोहन यादव को चुना है। वहीं डिप्टी सीएम के लिए जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला का चयन किया है।

 

यह भी पढ़ें : डॉ.मोहन यादव बनाए गए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट में रहे हैं उच्च शिक्षा मंत्री

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल