सोमवार को विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया गया। 

Madhya Pradesh new Chief Minister: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। मोहन यादव, एमपी में मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। ओबीसी समाज से आने वाले मोहन यादव, शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह तीसरी बार विधायक बने हैं। सोमवार को विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक

शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव तीसरी बार विधायक बने हैं। वह उज्जैन दक्षिणी क्षेत्र से विधायक हैं। डॉ.मोहन यादव 2013 में पहली बार यहां से चुनाव जीते थे। 2020 में शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट में उनको उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। डॉ.मोहन यादव काफी उच्च शिक्षित राजनेता हैं। शिवराज सरकार के सबसे पढ़े-लिखे राजनेता थे। उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। मोहन यादव की पत्नी का नाम सीमा यादव है। इनके दो बेटे और एक बेटी हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम का किया प्रस्ताव

निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल की मीटिंग में डॉ.मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव किया। शिवराज के प्रस्ताव पर मौजूद बीजेपी विधायकों ने सहमति जताई। सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पांव छूकर शिवराज सिंह चौहान का आशीर्वाद लिया। 

मुख्यमंत्री के दो डिप्टी होंगे

बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में फैसला लिया गया कि जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर संभाग के बड़े नेता नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है। जगदीश देवड़ा, मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा अनुसूचित जाति से आते हैं। राजेंद्र शुक्ला, ब्राह्मण समाज से आते हैं। वह रीवा से विधायक हैं। वह शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 

यह भी पढ़ें:

Jammu Kashmir Article 370: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूर्व सैन्य अधिकारियों ने जताई खुशी, एक ने लिखा-'कितने गाजी आए, कितने गाजी गए'