MP News : 3 करोड़ का है यह अनोखा सांप, 'इसके आने से धन-दौलत की होती है वर्षा'

Published : Oct 05, 2025, 05:52 PM IST
Red Sand Boa Snake

सार

मध्य प्रदेश सीधी से वन विभाग ने एक ऐसे अनोखे सांप का रेस्क्यू किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ से कहीं ज्यादा है। इसकी बड़े लेवल पर अवैध तस्करी भी होती । माना जाता है कि इस सांप के होने से धन-संपत्ति और सौभाग्य प्राप्त होता है।

मध्य प्रदेश के सीधी शहर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ब्यूटी पार्लर से दुर्लभ सांप को पकड़ा गया है। जो रेड सैंड बोआ प्रजाति का है। पार्लर संचालिका को इस सांप के बारे में उस वक्त पता चला जब वह पानी पीने के लिए दूसरे कमरे में पहुंची थीं। उन्होंने देखा कि एक कोने में मोटा सा भूरा और चमकदार कुछ जीव पड़ा है, थोड़ा ध्यान देखा तो वह सांप था। इसके बाद उनके होश उड़ गए और सर्प मित्र को सूचित कर बुलाया गया और उसे रेस्क्यू किया गया। इस अनोखे सांप की कीमत 3.5 करोड़ के आसपात बताई जाती है।

जानिए इस दुर्लभ सांप की खासियत

दरअसल, यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। जहां ब्यूटी पार्लर से इस सांप का रेस्क्यू किया गया है। जिसका वजन 7 किलोग्राम से ज्यादा और लंबाई करीब 3 से 4 फीट है। इसका शरीर तांबई-लाल या भूरे रंग का होता है, जो धूप में चमकता है। जैसे ही लोगों को पता चला कि पार्लर में सांप घुसा है तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से किसी युवक ने वन विभाग और सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी तो किसी ने पुलिस को बुलाया। सांप को पकड़ने के बाद रविवार को सर्प मित्र ने उसे वन विभाग को सौंपा और फिर उसे रविवार को मुकुंदपुर चिड़ियाघर में संरक्षित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-नागपुर का सर्प मित्र: सांप को मुंह से CPR देकर किया जिंदा, लोग रह गए दंग

जहरीला नहीं होता होता है यह सांप

सर्प मित्र और वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह रेड सैंड बोआ सांप को दो मुंहा सांप भी कहते हैं। क्योंकि इसकी पूंछ का आकार इसके सिर जैसा होता है। लेकिन यह जहरीला नहीं होता, इसके काटने से किसी की जान नहीं जाती है। इसका नेचर एकदम शांत होता है। कुछ लोग इस सांप को चूहों को मारने के लिए रखते हैं। हालांकि अब इस सांप कि प्रजाति विलुप्ति के कगार पर है।

'इसके आने से धन-दौलत की होती है वर्षा'

बता दें कि लोग अंधविश्वास के लिए रेड सैंड बोआ सांप की अवैध तस्करी भी करते हैं। कुछ देशों में इसको लकी स्नेक या गुड लक चार्म सांप भी कहते हैं। लोगों में ऐसा अंधविश्वास है कि इससे धन-संपत्ति और सौभाग्य प्राप्त होता है, जिससे अवैध व्यापार को बढ़ावा मिलता है। वन विभाग के मुताबिक, इस सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में 3 करोड़ से 25 करोड़ रुपए तक आंकी जाती है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
विधानसभा पहुंचे मेधावी छात्र, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सभी का दिल