MP News: CM मोहन यादव करेंगे शिवपुरी में अडानी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास , रोजगार और MSME को मिलेगा नया विस्तार

Published : Jul 05, 2026, 08:38 AM IST
shivpuri adani defence manufacturing plant

सार

शिवपुरी में 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का 5 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिलान्यास करेंगे। इससे रोजगार और MSME को बढ़ावा मिलेगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को शिवपुरी जिले में अडानी समूह द्वारा स्थापित किए जाने वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। करीब 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र को भी नई मजबूती देगा। इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।

Make in India और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी नई मजबूती

यह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अत्याधुनिक तकनीक से विकसित होने वाला यह संयंत्र देश में रक्षा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ स्वदेशी निर्माण को भी प्रोत्साहित करेगा।

211.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन

शिवपुरी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले में 211.29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Defence Manufacturing Plant से बढ़ेंगे रोजगार और MSME को मिलेगा लाभ

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ छोटे और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को भी रक्षा उत्पादन से जुड़ी सप्लाई चेन का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय उद्योगों को नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Twisha Sharma Case: ₹20 लाख, SBI का ज्वाइंट खाता और वो कॉल...CBI चार्जशीट में बड़ा सच बेनकाब!
Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल