शिवराज सिंह चौहान के बेटों की शादी: रस्में शुरू, जानें कौन हैं दोनों बहुएं?

Published : Feb 10, 2025, 05:40 PM IST
shivraj singh chouhan sons marriage

सार

शिवराज सिंह चौहान के बेटों कुणाल और कार्तिकेय की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। विवाह से पहले पारंपरिक रस्मों के साथ पूजन हुआ। जानें शादी से जुड़ी खास बातें और कौन हैं उनकी दोनों बहुएं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का माहौल है, क्योंकि उनके दोनों बेटों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान का विवाह 14 फरवरी को भोपाल में और बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का विवाह 6 मार्च को उदयपुर में संपन्न होगा।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के यहां पूजन और पारंपरिक रस्में शुरू

शादी की रस्मों की शुरुआत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह और बेटों के साथ सलकनपुर में मां बिजासन के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद कुणाल सिंह चौहान ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर इष्टदेव हनुमानजी, कुल देवी, ग्राम देवी और अन्य देवताओं का आशीर्वाद लिया।

नर्मदा मैया की पूजा कर अर्पित की गई सुहाग सामग्री

शनिवार को शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने लाला हरदौल को घोड़े अर्पित कर विवाह का निमंत्रण दिया, जो मध्य प्रदेश की विवाह परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही नर्मदा मैया की पूजा कर सुहाग सामग्री अर्पित की गई। साधना सिंह ने महिलाओं के साथ मिलकर पारंपरिक खनमट्टी की रस्म भी निभाई।

कौन हैं शिवराज सिंह चौहान की बहुएं?

कुणाल सिंह चौहान की शादी भोपाल की जानी-मानी डॉक्टर फैमिली से संबंध रखने वाली रिद्धि जैन से होगी, जो प्रसिद्ध चिकित्सक इंद्रमल जैन की पोती हैं। वहीं, बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी 5-6 मार्च को उदयपुर में अमानत बंसल से होगी, जो लिबर्टी शूज़ कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।

 

ये भी पढ़ें… MP Crime: बेटी-दामाद संग बुर्का पहन करती थीं चोरी, 1000 किमी पीछा कर दबोचा!

 

भव्य आयोजन और विशाल भोज

शादी से पहले 9 फरवरी को शिवराज सिंह चौहान के गृहगांव जैत में एक भव्य आयोजन रखा गया, जिसमें 50,000 से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए प्रसिद्ध कैटरर शिव महाराज और उनकी टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। आयोजन की तैयारियों में 2,000 से अधिक वालंटियर तैनात किए गए थे।

राजनीतिक और सामाजिक सहभागिता

शादी की तैयारियों में बुधनी विधानसभा, सीहोर जिले और विदिशा संसदीय क्षेत्र के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नगर परिषदों के अध्यक्षों और अन्य नेताओं को व्यवस्थाओं की देखरेख का जिम्मा दिया गया है।

मामा के दोनों बेटों की शादी के बाद का कार्यक्रम

उदयपुर में 6 मार्च को कार्तिकेय चौहान और अमानत बंसल की शादी के बाद, 12 मार्च को भोपाल में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से गणमान्य लोग शामिल होंगे। शिवराज सिंह चौहान के बेटों की शादियां सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव ही नहीं बल्कि पारंपरिक रीति-रिवाजों, सामाजिक सहभागिता और भव्य आयोजनों का प्रतीक बन गई हैं। अब सभी की नजरें इन शादियों के भव्य समारोहों पर टिकी हैं।

 

ये भी पढ़ें… Indore Crime: पहले पति और फिर लवर ने भी दिया धोखा, आहत महिला ने उठाया खौफनाक कदम

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Cabinet Decision: CM मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर 40 रु बोनस, उज्जैन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
Ujjain Development News: उज्जैन में 664 करोड़ के विकास कार्य, सिंहस्थ 2028 से पहले हाईवे और गीता भवन की बड़ी सौगात