16 साल के लड़का बना शैतान! बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद लाश के साथ किया रेप, फिर जो किया वो भयानक था

Published : Feb 05, 2023, 02:06 PM IST
shocking crime rewa news  minor boy murdered 58 year old woman and raped in Madhya Pradesh

सार

मध्यप्रदेश के रीवा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 16 साल के लड़के ने अपनी आपसी रंजिश के चलते एक बजुर्ग महिला की हत्या करने के बाद लाश के साथ रेप किया। क्रूरता इतनी भयानक थी कि मौत के एक सप्ताह बाद ही महिला के परिजन सदमे में हैं।

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले से दरिंदगी की ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां एक नाबालिग इतना बड़ा हैवान निकलेगा किसी ने सोचा नहीं होगा। लड़के ने एक बजुर्ग महिला को पहले तो मौत के घाट उतारा, फिर हत्या करने के बाद लाश के साथ रेप किया। इतने में मन नहीं भरा तो महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर हथियार से हमला कर टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

पुलिस की मार में टूट गया और कबूल लिया जुर्म

दरअसल, यह चौंकाने वाली वाली वारदात 1 फरवरी को रीवा जिले के हनुमना थाने क्षेत्र से सामने आई है। जहां पुलिस को महिला का शव बुरी हालत में मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। शुरूआती जांच में पता चला कि महिला का दो दिन पहले गांव के ही 16 साल के एक नाबालिग लड़के से विवाद हुआ था। जिसके बाद लड़को को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह इनकार करता रहा। लेकिन कड़ाई से पूछताछ हुई तो वह टूट गया और सारा जुर्म कबूल कर लिया।

क्रूरता से की गई बुजुर्ग महिला की हत्या

पुलिस जांच-पड़ताल में सामने आया है कि जिस दिन आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया उस दौरान महिला के घर में उसके अलावा और कोई नहीं था। महिला का पति और बेटा घर से बाहर गए थे, बस इसी का फायदा उठाकर लड़का रात के दौरान घर में घुसा और हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद महिला का रेप किया और फिर प्राइवेट पार्ट्स पर धारधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट में जख्म के निशान मिले हैं। जिससे साफ होता है कि महिला की हत्या निर्मम तरीके से की गई थी।

जानिए नाबालिग ने किस बात का लिया बदला

बताया जाता है कि आरोपी लड़के इस घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक महिला ने दो साल पहले आरोपी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही वह खुन्नस में था। घटना के बाद महिला के परिजन सदमे में हैं. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि एक किशोर इस तरीके का अपराध कर सकता है। परिजनों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी