देवर से बदला लेने भाभी ने रची खौफनाक साजिश, घर बुलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

Published : Aug 31, 2024, 05:03 PM ISTUpdated : Aug 31, 2024, 05:10 PM IST
sidhi mp crime

सार

सीधी जिले में एक महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। दोनों के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। देवर को बहला-फुसलाकर घर बुलाया गया था।

सीधी. मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। दर्द से बेहाल युवक को लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सुनकर हर कोई कयास लगा रहा था कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा होगा, लेकिन बात कुछ और ही सामने आ रही है। हालांकि अभी आरोपी महिला के बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में हो सकता है कि जैसी लोगों को आशंका है वैसा ही कुछ सामने आए।

रात को प्यार से बुलाया घर

सीधी जिले के कुसमी गांव में एक महिला ने रात के अंधेरे में अपने देवर को घर बुलाया। उसे लगा भाभी का उस पर दिल आ गया है। इसलिए वह भी दबे पैर चला गया। भाभी ने देवर को कमरे के अंदर करके दरवाजे पर कुंडी लगा दी। फिर धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक दर्द से तड़पता हुआ बाहर निकला और लोगों से मदद की गुहार लगाई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जमीनी विवाद का मामला

बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच जमीनी विवाद था। जिसके चलते महिला ने सबक सिखाने के लिए देवर को प्यार से अपने घर बुलाया था। महिला के अकेले होने की जानकारी होने के कारण वह चला गया। जहां महिला ने पहले उसे भरोसे में लिया, फिर उसके कपड़े खोलते ही प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला। पीड़ित चीखता चिल्लाता रह गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

नहीं मान रहा था देवर

जानकारी के अनुसार- देवर भाभी के बीच में जमीनी विवाद चल रहा था। देवर किसी बात को मानने को तैयार नहीं था। ऐसे में महिला ने अपना गुस्सा उतारने के लिए पहले तो उसे प्यार से इशारा करके घर बुलाया, उसने सोचा कि शायद अब भाभी भी जमीनी विवाद भूलकर उससे रिश्ता बनाना चाहती है। इसी कारण दबे पैर भाभी के घर चला गया। लेकिन वहां जाने के बाद जो भाभी ने किया। उसकी कल्पना भी उसने नहीं की थी।

यह भी पढ़ें : पत्नी-उसके प्रेमी के इश्क का वीडियो पति ने किया वायरल, लगाया था सिक्रेट कैमरा

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हुए सीएम मोहन यादव, बच्चों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
MP News: गुरु पूर्णिमा पर स्कूलों से विश्वविद्यालयों तक होगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व, CM मोहन यादव ने दिए बड़े निर्देश