ठाणे में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पति ने उसके प्रेमी के साथ संबंधों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से पति से अलग रह रही है।

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला अपने प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी। तभी उसके पति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पति अलग रहता है। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जासूसी के लिए लगाया कैमरा

दरअसल, ठाणे के डोंबिवली की रहने वाली एक 35 साल की महिला लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही है। लेकिन इसके बावजूद भी उसका पति पीछा नहीं छोड़ रहा है। उसने घर में एक गुप्त कैमरा लगवा रखा है। जिसके माध्यम से वह निगरानी रखता है। एक दिन उसने पत्नी का प्रेमी के साथ सेक्स करते हुए वीडियो भी बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

महिला को नहीं पसंद ताक-झांक

महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी निजी जिदंगी में किसी की ताक-झांक पसंद नहीं है। उसने कहा कि जब उसका पति से कोई लेना देना नहीं है। तो वह क्यों बे वजह उसकी जिदंगी में दखल दे रहा है। जिस प्रकार से उसने ​वीडियो क्लिप बनाकर वायरल किया है। उससे साफ पता चलता है कि वह मुझे बदनाम करना चाहता है। इसलिए ही उसने घर के अंदर एक जासूसी कैमरा लगा दिया था।

प्रेमी के साथ पत्नी की बनाई वीडियो

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत ताक-झांक करने, मानहानि और अन्य अपराधों की धाराओं में केस दर्ज किया है। क्योंकि उसके पति ने कैमरा लगाकर अपनी ही पत्नी के प्रेमी के साथ यौन कृत्य को फिल्माया है।

यह भी पढ़ें : जीजा के प्यार में पागल हुई साली, पति को दफना कर बना दिया टॉयलेट