केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे और BJP विधायक के बेटे की मौत बनी मिस्ट्री, 45 केस थे, पत्नी ने भी 'अय्याश' बता छोड़ दिया था साथ

Published : May 01, 2023, 07:28 AM ISTUpdated : May 01, 2023, 07:29 AM IST

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से BJP विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल (32) की मौत मीडिया की सुर्खियों में है। 30 अप्रैल को ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत की पुष्टि हुई है। 

PREV
18

भोपाल. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से BJP विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल (32) की मौत मीडिया की सुर्खियों में है। 30 अप्रैल को ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत की पुष्टि हुई है। मोनू पटेल फरवरी,2022 में तब मीडिया की चर्चाओं में आए थे, जब उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसलिए उनकी मौत को लेकर रहस्य गहराया गया था।

28

रविवार की दोपहर करीब 1 बजे मोनू नरसिंहपुर के गोटेगांव स्थित घर के अपने कमरे में गए थे। शाम को वे बिस्तर पर उल्टे पड़े मिले थे।

38

कुछ दिन पहले ही जालम सिंह पटेल और मोनू पटेल को जबलपुर की विशेष अदालत ने एक हत्या के मामले से बरी किया था। नवंबर 2014 में गोटेगांव के एक शख्स ने पिता-पुत्र पर एक गार्ड को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया था।

48

सबसे बड़ा विवाद मोनू पटेल का उनकी पत्नी से रहा। मोनू की पत्नी ने फरवरी, 2022 में मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया था कि उनके पति के कई महिलाओं से अनैतिक संबंध हैं।

58

मोनू और उनकी पत्नी के रिश्ते कभी ठीक नहीं रहे। वे शादी के बाद से ही अलग रहने लगे थे।

68

नीतू सिंह ठाकुर भी राजनीति परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे दिल्ली में नौकरी करती हैं। 2016 में 26 साल की उम्र में नीतू की मोनू पटेल से शादी हुई थी। उनका एक ऑडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

78

मोनू पटेल का विवादों से गहरा रिश्ता रहा है। उन पर करीब 45 मामले दर्ज थे। एक मामले में वे जेल में तक रहकर आए थे।

यह भी पढ़ें-'गलवान हीरो' दीपक सिंह की पत्नी को मिली उसी जगह पोस्टिंग, जहां हुए थे कुर्बान, पति का सपना पूरा करने टीचिंग छोड़ बनीं सैनिक

88

मोनू पटेल राजनीति में सक्रिय थे। वे अपने पिता की राजनीति विरासत संभालने की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-बिहार से रहस्यमयी तरीके से लापता हुए शेखर सुमन के डॉ. जीजा, बेटी ने अपने बर्थ-डे पर लिखा इमोशनल लेटर-पापा आप कहां हैं?

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories