उज्जैन में सरदार पटेल की मूर्ति तोड़ी: दो पक्षों में जमकर विवाद...दनादन चले लाठी-डंडे

Published : Jan 25, 2024, 10:21 AM ISTUpdated : Jan 25, 2024, 02:34 PM IST
sardar

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के माकड़ोन में सरदार पटेल की मूर्ति तोड़ने के मामले में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया है। दोनों पक्षों के बीच चले लाठी, डंडों, पत्थर और रॉड के चलते कई लोग घायल हो गए हैं। 

उज्जैन. उज्जैन जिले के माकड़ोन में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया है। विवाद ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आक्रोशित लोगों ने दुकानों और वाहनों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे कई लोग घायल होने के साथ ही काफी नुकसान हो गया है। विवाद में पुरुषों के साथ महिलाएं भी सड़क पर उतर आई थी। यहां तोड़फोड़ कर नारेबाजी भी की जाने लगी थी।

ट्रैक्टर चढ़कार तोड़ी मूर्ति

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एक पक्ष ने उज्जैन के माकड़ोन इलाके में सरदार पटेल की मूर्ति को ट्रैक्टर चढ़ाकर तोड़ दिया, इसके बाद मूर्ति पर रॉड और पत्थर मारकर तोड़फोड़ करने लगे, जिससे दूसरा पक्ष भी आक्रोशित हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलने लगी। कुछ लोगों ने पथराव भी शुरू कर दिया। वहीं स्थित दुकानों और वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

ये है पूरा मामला

दरअसल माकड़ोन में बस स्टैंड और मंडी गेट के बीच काफी जगह खाली पड़ी थी। इस जमीन पर दोनों पक्ष अपने अपने हिसाब से मूर्तियां लगाना चाहते थे।। इसी के चलते बुधवार रात को एक पक्ष द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति स्थापित कर दी थी। जब दूसरे पक्ष को ये बात पता चली, तो वे गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे और सीधे ट्रैक्टर चढ़ाकर सरदार पटेल की मूर्ति को तोड़ गिराया।

भारी पुलिस बल पहुंचा, छावनी बन गया माकड़ोन

उज्जैन जिले का छोटा सा गांव माकड़ोन दो पक्षों के विवाद में कुछ ही देर में छावनी में तब्दिल हो गया। जानकारी मिलते ही यहां उज्जैन और तराना से भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और दोनों पक्षों के विवाद को नियंत्रित कर समझाईश दी गई।

डॉ अंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहता था दूसरा पक्ष

जहां एक पक्ष ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति लगा दी थी। वहीं दूसरा पक्ष डॉ अंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहता था। इसी कारण ये विवाद हुआ था। चूंकि बुधवार रात को एक पक्ष ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति लगा ली थी। इस कारण दूसरा पक्ष को जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह तोड़फोड़ शुरू हो गई। जिसमें कई लोग घायल भी हो गए हैं।

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: टीकमगढ़ को मिली विकास की सौगात, CM मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज समेत किए कई बड़े ऐलान
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल