बाबा महाकाल के दरबार पहुंची एक्ट्रेस रवीना टंडन, पूजा कर मांगी सबके लिए ये कामना, देखिए दर्शन के VIDEO

बाबा महाकाल के दरबार पहुंची एक्ट्रेस रवीना टंडन, पूजा कर मांगी सबके लिए ये कामना, देखिए दर्शन के VIDEO

Published : Apr 02, 2023, 07:35 PM IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर में रविवार का दिन खास रहा। दरअसल आज के दिन बाबा के दरबार में दो वीआईपी हस्तियों ने अपनी हाजरी दर्ज कराई। जहां सुबह के समय राष्ट्रीय सुरक्षा एडवाइजर अजीत डोभाल पहुंचे वही दोपहर में महशूर एक्ट्रेस आई।

उज्जैन (ujjain news). रविवार का दिन बाबा महाकाल में कई वीआईपी भक्तों ने अपनी हाजरी दर्ज कराई। जहां भस्मआरती के समय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे तो वहीं दोपहर के समय सिनेमा जगत की जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी बाबा के दर्शन किए। यहां पहुंचने के बाद मंदिर के गर्भगृह में पूजन- अभिषेक किया। भगवान महाकाल की भक्ति में मगन एक्ट्रेस ने गले में हार और माथे पर तिलक लगा पूजा करते हुए सबकी खुशहाली की कामना की।

नई मूवी के रिलीज के पहले की पूजा
बाबा महाकाल दर्शन और अभिषेक करने के बाद मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन से पूछा गया कि उनकी कौन सी मूवी रिलीज होने वाली है तो वे इस सवाल का घुमा फिरा कर जवाब देते हुए नाम ना बताते हुए मूवी हिट होने के बाद मंदिर में कॅरियर की बात करने से मना किया। इसके बाद जब उनसे भगवान से मांगने का पूछा गया तो उन्होंने  बताया कि सबकी खुशहाली और सब का भला  हो यहीं कामना है।

बता दे कि रवीना टंडन ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही अन्य देवी देवताओं के मंदिर पहुंच उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। हालांकि यहां हमेशा से ही देश विदेश से कई भक्त आते है और बॉलीवुड के कई कलाकार अपनी हाजरी लगाने आते रहते है। इसके साथ ही अब लोग महाकाल लोक भी देखने के लिए आ रहे है।

इसे भी पढ़े- उज्जैन पहुंचे NSA अजीत डोभाल, बाबा महाकाल के सामने माथा टेका, फिर नंदी हॉल में किया में ॐ नमः शिवाय जाप

03:02Chhindwara Shadi Video: अपनी ही शादी में खड़ा रह गया दूल्हा, दुल्हन ने प्रेमी को पहना दी वरमाला
03:17Indore Fire News: EV Car Blast में खत्म 7 लोगों की एक साथ जलीं चिताएं
05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत