Ujjain News: गुरु टेकचंद जी महाराज के समाधि पर्व पर पहुंचे CM मोहन यादव, धर्म स्थल के लिए 1 करोड़ का ऐलान

Published : Oct 27, 2026, 08:47 AM IST
guru tekchand ji maharaj 215th samadhi parv cm mohan yadav

सार

उज्जैन के गुरुधाम में गुरु टेकचंद जी महाराज के 215वें समाधि पर्व पर CM मोहन यादव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दर्शन किए और धर्मस्थल के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन के गुरुधाम ग्राम कड़छा पहुंचे। यहां जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य गुरु महाराज श्री टेकचंद जी महाराज के 215वें समाधि पर्व और शरद पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और मंदिर में दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धर्मस्थल के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

गुरु टेकचंद जी महाराज के समाधि पर्व पर क्या बोले CM Mohan Yadav?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी संतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु टेकचंद जी महाराज ने अपने जीवन में दान को प्राथमिकता दी थी। आज इस अवसर पर उनका पुण्य स्मरण करना सभी के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन परंपरा में हर व्यक्ति के जीवन का समय निश्चित है, लेकिन संत अपना जीवन दूसरों के हित और परोपकार के लिए समर्पित करते हैं। गुरु टेकचंद जी महाराज ने भी अपने जीवन में भक्ति का मार्ग अपनाया और उज्जैन आकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि टेकचंद जी महाराज अमर हैं। आज भी देश-विदेश से लोग उनके दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे संतों की समाधि के दर्शन कर जीवन में लगातार पुण्य कर्म करने का संकल्प लें।

Ujjain News: धर्मस्थल के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

गुरु टेकचंद जी महाराज के 215वें समाधि पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुधाम के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा से धार्मिक स्थल के विकास और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की और संतजनों से आशीर्वाद भी लिया।

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर गुरुधाम में लगा मेला

शरद पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन के गुरुधाम ग्राम कड़छा में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। जूना गुजराती दर्जी समाज की अलग-अलग समितियों की ओर से चाय प्रसादी, खीर प्रसादी और भोजन प्रसादी के आयोजन किए जा रहे हैं। मेले में बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। हर साल शरद पूर्णिमा पर जूना गुजराती दर्जी समाज के लोग गुरु टेकचंद जी महाराज के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचते हैं। इस बार भी देश के अलग-अलग हिस्सों से समाज के लोग गुरुधाम पहुंचे।

Ujjain News Today: दिल्ली से महाराष्ट्र तक पहुंचे श्रद्धालु

गुरु टेकचंद जी महाराज के समाधि पर्व में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। समाज के लोगों के लिए यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ आपसी मेल-मिलाप का भी अवसर है। हर साल आयोजित होने वाले इस पर्व में श्रद्धालु गुरु महाराज को नमन करते हैं, धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं और प्रसादी ग्रहण करते हैं। शरद पूर्णिमा पर गुरुधाम में होने वाला यह आयोजन जूना गुजराती दर्जी समाज की धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दुकान हटेगी तो क्या मिलेगा? उज्जैन में विकास कार्यों के बीच CM मोहन यादव का बड़ा भरोसा
Maa Baglamukhi Devi Lok: 220 यज्ञशालाएं, गौशाला और भव्य कॉरिडोर, नलखेड़ा में 85.40 करोड़ से बनेगा भव्य देवी लोक